डीएम ने काटा धान, कहा कि पराली न जलाएं

जिलाधिकारी गुरुवार को दूबेपुर विकास खंड के अफलेपुर गांव पहुंचे। वीवी पैट व मत्स्य कार्यालय का निरीक्षण किया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 23 Oct 2020 12:05 AM (IST) Updated:Fri, 23 Oct 2020 12:05 AM (IST)
डीएम ने काटा धान, कहा कि पराली न जलाएं
डीएम ने काटा धान, कहा कि पराली न जलाएं

सुलतानपुर : जिलाधिकारी रवीश गुप्ता ने गुरुवार को जहां दूबेपुर विकास खंड के अफलेपुर गांव पहुंच धान की फसल काटाई की शुरुआत की। कहा कि हमारा देश श्रम प्रधान देश है इसलिए किसान हाथ से फसल की कटाई करें, जिससे पराली खेतों में न जले और जानवरों के चारे के रूप में इस्तेमाल हो। इसके उपरांत अमहट स्थित तिवारीपुर में निर्माणाधीन वीपी पैट गोदाम का निरीक्षण किया।

इसके उपरांत डीएम ने मत्स्य कार्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने उपस्थित पंजिका को देखा। यहां पर आठ कर्मी कार्यरत हैं। लिपिक विक्रमजीत के अनुपस्थित पाए जाने पर नाराजगी जताते हुए स्पष्टीकरण लिए जाने का निर्देश दिया। मत्स्य अधिकारी बीएन तिवारी से प्रधानमंत्री मत्स्य योजना व तालाब के पट्टों के बाबत जानकारी ली। कार्यालय को साफ-सुथरा रखने के निर्देश दिए। इसके बाद तिवारीपुर में निर्माणाधीन वीवी पैट गोदाम का निरीक्षण किया। कार्यदायी संस्था से समय के अदंर कार्य पूरा कर 15 नवंबर तक निर्वाचन कार्यालय को स्थानांतरित करने को कहा। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी राजेश कुमार, अवर अभियन्ता ग्रामीण अभियंत्रण विभाग दीपचंद्र उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी