निमंत्रण से लौट रहे प्रधान और पूर्व प्रधान पर जानलेवा हमला

तीन घंटे जाम रहा प्रयागराज-अयोध्या हाईवे वाहनों की तीन किमी तक लगी लंबी कतारें। उचाधिकारियों की मान-मनौव्वल के बाद शांत हुआ मामला।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 27 Jul 2021 12:20 AM (IST) Updated:Tue, 27 Jul 2021 12:20 AM (IST)
निमंत्रण से लौट रहे प्रधान और पूर्व प्रधान पर जानलेवा हमला
निमंत्रण से लौट रहे प्रधान और पूर्व प्रधान पर जानलेवा हमला

सुलतानपुर : निमंत्रण से लौट रहे पूर्व प्रधान व प्रधान पर विशेष समुदाय के लोगों ने रविवार देर रात जानलेवा हमला कर दिया। हमले से नाराज हिदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं व ग्रामीणों ने अयोध्या-प्रयागराज हाईवे पर सिद्धीगणेशपुर गांव के निकट जाम लगा दिया। सूचना पर कई थानों की पुलिस व उच्चाधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए। आरोपितों की जल्द गिरफ्तारी व दो सिपाहियों के स्थानांतरण का आश्वासन मिलने पर करीब तीन घंटे बाद जाम खुल सका।

सेऊर के पूर्व प्रधान राममूर्ति यादव व जफरापुर के प्रधान दिलीप वर्मा माधवपुर गांव से लौट रहे थे। पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे सेऊर अंडरपास के पास घात लगाकर बैठे समुदाय विशेष के लोगों ने दोनों पर हमला कर दिया, जिसमें वे चोटिल हो गए। घटना की जानकारी जब उनके समर्थकों समेत हिदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं को लगी तो उन्होंने गांव के पास मार्ग जाम कर दिया।

अपर पुलिस अधीक्षक विपुल कुमार श्रीवास्तव, सीओ बल्दीराय राजाराम चौधरी, सीओ लम्भुआ सतीश कुमार, एसडीएम सदर रामजी सहित कूरेभार, धनपतगंज व गोसाईगंज थाने की पुलिस भी वहां पहुंच गई। इस बीच मार्ग के दोनों ओर करीब तीन किलोमीटर लंबा जाम लग गया। अधिकारियों के आश्वासन पर जाम खुल सका। पुलिस ने पूर्व प्रधान की तहरीर पर 13 नामजद व एक अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है। एएसपी ने बताया कि मामले की तह में जमीन विवाद है। आरोपितों की तलाश की जा रही है।

एक महीने में दो बार हाईवे जाम :

पुलिस कार्रवाई की शिथिलता के चलते एक माह में उपद्रवियों ने दो बार अयोध्या-प्रयागराज हाईवे जाम किया है। करीब 15 दिन पूर्व धनजई गांव में मारपीट के मामले में प्रधान पक्ष के लोगों ने हाईवे को जाम कर दिया था। सीओ बल्दीराय राजाराम चौधरी ने बताया की उपद्रवियों को चिह्नित कर लिया गया है।

chat bot
आपका साथी