लापता महिला का कुएं में मिला शव

एक सप्ताह से महिला मायके में रह रही थी। गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 21 Oct 2020 11:49 PM (IST) Updated:Wed, 21 Oct 2020 11:49 PM (IST)
लापता महिला का कुएं में मिला शव
लापता महिला का कुएं में मिला शव

सुलतानपुर : तीन दिन से लापता महिला का शव गांव के बाहर कुंए में पाया गया है। पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेजा है। पिछले एक सप्ताह से महिला अपने मायके में आकर रह रही थी। उसकी मां ने गुमशुदगी दर्ज कराई थी। परिवारजन ने किसी पर आरोप नहीं लगया है।

मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र के मटेहना गांव निवासी जोधे चौहान ने बेटी संजू देवी 30 की शादी करीब सात वर्ष पहले सीतापुर जिले के रामपुर थाना क्षेत्र के फतुहापुर निवासी राधेश्याम के साथ की थी। एक सप्ताह पहले संजू देवी ससुराल में किसी बात से नाराज होकर तीन बच्चों के साथ मायके चली आई थी। संजू देवी पिछले तीन दिनों से लापता थीं। काफी खोजबीन के बाद उसका पता नहीं चला तो दूसरे दिन मां सविता देवी अपने दामाद राधेश्याम के साथ थाने पहुंच कर गुमशुदगी दर्ज करवाई थी। मंगलवार की देर शाम गांव के बाहर स्थित कुएं में महिला की चप्पल उतराती देखी गईं। शक के आधार पर पुलिस को सूचना देकर तलाश की गई जिसमें संजू का शव निकला। एसओ मनोज शर्मा ने बताया कि प्रथम ²ष्टया मामला जान देने का है।

संजू का हुआ था विवाद : गांव में घर के समक्ष किसी विवाहित महिला से तीन दिन पहले विवाद हुआ था। उसी के बाद से मृतका संजू देवी संदिग्ध परिस्थितियों से गायब थी। पुलिस भी इस बात को ध्यान में रखते हुए प्रत्येक बिदुओं पर जांच कर रही है, जबकि परिवारजन ससुराल में भी कहासुनी होने की बात कह रहे हैं।

chat bot
आपका साथी