प्रदेश में बढ़ा अपराध, कोरोना नियंत्रण में फेल हुई सरकार

सपा के पिछड़ा वर्ग प्रदेश अध्यक्ष ने कहा भाजपा ने केवल पिछड़ों का किया उपयोग।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 23 Jul 2021 11:34 PM (IST) Updated:Fri, 23 Jul 2021 11:34 PM (IST)
प्रदेश में बढ़ा अपराध, कोरोना नियंत्रण में फेल हुई सरकार
प्रदेश में बढ़ा अपराध, कोरोना नियंत्रण में फेल हुई सरकार

सुलतानपुर : समाजवादी पार्टी के पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डा राजपाल कश्यप ने शुक्रवार को कहा कि भाजपा सरकार में अपराध बढ़ता जा रहा है। गुंडागर्दी चरम पर है। मीडिया हो या आम व्यक्ति सब पर सरकार अपनी मनमर्जी चला रही है। रोजगार दे नहीं पा रही है, बेरोजगारों का शोषण हो रहा है। कोरोना के नियंत्रण में सरकार की विफलता उजागर हुई है। वह पं.अटल बिहारी वाजपेयी सभागार में आयोजित पिछड़ा वर्ग सम्मेलन में बोल रहे थे।

उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान भाजपा ने केशव मौर्या का चेहरा आगे किया और जब मुख्यमंत्री बनाने की बारी आई तो उत्तराखंड से लाकर योगी आदित्यनाथ को कुर्सी पर बिठा दिया गया। यह अति पिछड़ों के साथ धोखा किया गया। अब आने वाले विधान सभा चुनाव में पिछड़ा वर्ग गुमराह नहीं होने वाला है। वह सपा के साथ खड़े होकर अखिलेश यादव को पुन: मुख्यमंत्री बनाएगी। सपा जिलाध्यक्ष पृथ्वीपाल यादव के संयोजन व देवतादीन निषाद की अध्यक्षता में आयोजित सम्मेलन में डा पाल ने कहा कि 17 जातियां हैं, जिनकी हिस्सेदारी अभी सरकार में तय नहीं हो सकी है। उनकी सरकार बनने जातिवार गणना कराई जाएगी।

उन्होंने पीएम मोदी पर तंज कसा कहा कि स्वयं को पिछड़े वर्ग से बताने वाले प्रधानमंत्री इस समुदाय का भला नहीं कर सकते। कार्यक्रम का संचालन महामंत्री सलाउद्दीन ने किया। इसके बाद लोनिवि गेस्ट हाउस में पत्रकारों से वार्ता के दौरान मीडिया के दफ्तरों व उससे जुड़े लोगों के घरों पर पड़ रहे आयकर विभाग के छापे को उन्होंने निंदनीय करार दिया। 2020 में विस चुनाव को लेकर एक बूथ बीस यूथ के लक्ष्य पर जोर दिया।

इस दौरान एमएलसी शैलेंद्र प्रताप सिंह, पूर्व विधायकगण अनूप संडा, अरुण वर्मा, रामचंद्र चौधरी, सफदर रजा, पूर्व सांसद ताहिर खान, पूर्व जिलाध्यक्ष रघुवीर यादव, रामसहाय यादव, महिला अध्यक्ष शारदा यादव सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी