धान क्रय की जानकारी के लिए कंट्रोल रूम स्थापित

जिला विपणन अधिकारी कार्यालय में इस नियंत्रण कक्ष का संचालन होगा।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 30 Oct 2020 11:42 PM (IST) Updated:Fri, 30 Oct 2020 11:42 PM (IST)
धान क्रय की जानकारी के लिए कंट्रोल रूम स्थापित
धान क्रय की जानकारी के लिए कंट्रोल रूम स्थापित

सुलतानपुर : किसानों को पंजीयन व न्यूनतम समर्थन मूल्य सहित धान खरीद से संबंधित जानकारी मुहैया कराने के लिए मुख्यालय पर कंट्रोल रूम की स्थापना की गई है।

जिलाधिकारी के निर्देश पर जिला विपणन अधिकारी कार्यालय में इस नियंत्रण कक्ष का संचालन होगा। कार्यालय के सहायक कृष्णानंद शाह व राकेश कुमार को इसकी जिम्मेदारी सौंपी गई है। डीआरएमओ विनीता मिश्र के मुताबिक दोनों सहायकों का मोबाइल नंबर क्रमश: 8299701776 व 9455161994 है। इन नबरों पर किसान डायल कर घर बैठे धान की बिक्री से संबंधित जानकारी प्राप्त कर सकेंगे।

chat bot
आपका साथी