तय समय में पूरा हो एक्सप्रेस-वे का निर्माण, बढ़ाएं कर्मियों की संख्या : अवनीश अवस्थी

बल्दीराय विकास खंड के कुंवासी बड़ाडाड में समीक्षा के दौरान उन्होंने अधिकारियों से अपर मुख्य सचिव सुबह नौ बजे के करीब हेलीकाप्टर से बल्दीराय के कुंवासी बड़ाडाड पहुंचे। वहां पैकेज तीन-चार के निर्माण कार्य की समीक्षा की।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 27 Feb 2021 11:53 PM (IST) Updated:Sat, 27 Feb 2021 11:53 PM (IST)
तय समय में पूरा हो एक्सप्रेस-वे का निर्माण, बढ़ाएं कर्मियों की संख्या : अवनीश अवस्थी
तय समय में पूरा हो एक्सप्रेस-वे का निर्माण, बढ़ाएं कर्मियों की संख्या : अवनीश अवस्थी

सुलतानपुर : अपर मुख्य सचिव गृह व यूपीडा के मुख्य कार्यपालक अधिकारी अवनीश अवस्थी ने पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे का शनिवार का निरीक्षण किया। अधिकारियों के साथ बैठकर कार्य के प्रगति की समीक्षा किया। अखंडनगर ब्लॉक के कलवारी बांध में बन रहे आरओबी में निर्माण कर्मियों की कम संख्या होने व धीमी प्रगति पर उन्होंने नाराजगी जताई। कहा कि हर हाल में निर्धारित समय पर कार्य पूरा होना चाहिए। इसके लिए कर्मियों की संख्या को भी बढ़ाने का निर्देश दिया। कहा कि 31 मार्च तक अवशेष कार्यों को पूरा कर लिया जाए, ताकि एक तरफ का लेन आवागमन के लिए खोला जा सके। बल्दीराय विकास खंड के कुंवासी बड़ाडाड में समीक्षा के दौरान उन्होंने अधिकारियों से अपर मुख्य सचिव सुबह नौ बजे के करीब हेलीकाप्टर से बल्दीराय के कुंवासी बड़ाडाड पहुंचे। वहां पैकेज तीन-चार के निर्माण कार्य की समीक्षा की। जिलाधिकारी रवीश गुप्ता, सीडीओ अतुल वत्स, एसपी डॉ. एके चतुर्वेदी, सीएमओ डॉ. डीके त्रिपाठी, बल्दीराय एसडीएम राजेश सिंह व यूपीडा के अधिकारियों के साथ कार्य प्रगति जानी। इस दौरान उन्हें बताया गया कि क्लियरिग व ग्रविग का काम सौ प्रतिशत पूरा हो गया है। मिट्टी 98, सबग्रेड 87, जीएसबी 85, डब्लूएमएम 82 व डीबीएम 78, बीसी 57 व संरचनाओं का काम 96 प्रतिशत पूरा कर लिया गया है। परियोजना की कुल भौतिक प्रगति 78 प्रतिशत हो चुकी है। बिदुवार समीक्षा के बाद उनके संज्ञान में सरिया आदि सामग्रियों की चोरी की बात लाई गई। इस पर उन्होंने एसपी को कार्रवाई के लिए निर्देशित किया। इसके बाद वह अखंडनगर ब्लॉक के कलवारी बांध पहुंचे। यहां पर बन रहे आरओबी व तुलसीपुर रेलवे स्टेशन के निकट बन रहे अंडरपास का निरीक्षण किया। अधिकारियों के साथ बैठक में धीमी कार्य पर असंतोष जाहिर करते हुए निर्माण में लगे कर्मचारियों की संख्या जानी। उन्हें जवाब में 11 बिल्डर लगाए जाने की जानकारी दी गई। इस पर उन्होंने इनकी तादाद 25 करने के लिए निर्देश दिया। अंडरपास का फाउंडेशन बनने के बाद रेल आवागमन पर रोक लगाने के लिए उत्तर रेलवे के अधिकारियों से वार्ता करने की बात उन्होंने कही ताकि काम पूरा हो सके।

chat bot
आपका साथी