भारत बचाओ महारैली में जिले का होगा प्रतिनिधित्व

?????????? ????????? ?????? ???????? ?????? ????? ??? ???????? ??????? ?? ??????????? ?? ???????? ?? ???? 14 ?????? ?? ?????? ?? ??????? ????? ?? ???? ???? ??????? ??? ???? ?? ????? ???????????? ????? ?? ???? ???????? ????? ?? ??????? ?????? ???? ???? ?? ???? ??? ???????? ??? ?? ?????? ????? ?? ??? ??????? ?? ???? ??? ?????? ????? ??? ??? ?????? ?????? ?? ???? ?? ????? ??? ??? ??? ????? ????? ?? ??? ????? ?? ??? ???? ??????? ?? ???? ??? ?? ????? ????? ???? ??? ??? ??? ?? ???? ????? ??? ???? ?? ???

By JagranEdited By: Publish:Thu, 12 Dec 2019 10:27 PM (IST) Updated:Fri, 13 Dec 2019 06:05 AM (IST)
भारत बचाओ महारैली में जिले का होगा प्रतिनिधित्व
भारत बचाओ महारैली में जिले का होगा प्रतिनिधित्व

सुलतानपुर: आर्थिक व्यवस्था, महंगाई, अपराध तथा नौजवानों, किसानों और व्यापारियों की समस्याओं को लेकर 14 दिसंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होनी है। इस भारत बचाओ महारैली में जिले की कांग्रेस इकाई अपना सशक्त प्रतिनिधित्व करने की तैयारी की है।

यह दावा कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा ने किया है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की गलत नीतियों के चलते देश लगातार पिछड़ रहा है। आर्थिक मोर्चे पर मंदी की स्थित बनी हुई है। जरूरी चीजों के दाम आसमान छू रहे हैं। किसानों को उनकी उपज का वाजिब मूल्य नहीं मिल रहा है। इस सबके विरोध में होने जा रही रैली में जिले के पार्टी कार्यकर्ता बढ़-चढ़कर भागीदारी करेंगे। गुरुवार को इस सिलसिले में बैठक आयोजित की गई। जिसमें पश्चिम बंगाल कांग्रेस कमेटी के सचिव बीपी सिंह भी उपस्थित रहे। इस मौके पर सुलतानपुर ट्रक ऑपरेटर एसोसिएशन के अध्यक्ष विनय सिंह, उपाध्यक्ष राम नायक तिवारी, व्यवस्थापक विनोद चंद्र पांडेय ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। जिलाध्यक्ष ने मुख्य अतिथि व सचिव बीपी सिंह को आश्वस्त किया कि पूर्वांचल से रैली में पहुंचने वाले लोगों में जिले के सबसे ज्यादा लोग रहेंगे। इस मौके पर विनोद राना, सुब्रत सिंह सन्नी, तेज बहादुर पाठक, लाल पदमाकर सिंह, नसीफ फारुखी आदि लोग उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी