होर्डिंग लगाने के विवाद में खूनी संघर्ष, विहिप जिलाध्यक्ष समेत दो गंभीर

आरोप है कि शुक्रवार की शाम पहले से लगे बैनर पर दूसरा बधाई होर्डिंग विहिप जिलाध्यक्ष आशीष श्रीवास्तव बिल्लू ने लगवा दिया। मौके पर पहुंचे नगर पालिका के ठेकेदार ने इस पर विरोध जताया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 16 Oct 2021 11:19 PM (IST) Updated:Sat, 16 Oct 2021 11:19 PM (IST)
होर्डिंग लगाने के विवाद में खूनी संघर्ष, विहिप जिलाध्यक्ष समेत दो गंभीर
होर्डिंग लगाने के विवाद में खूनी संघर्ष, विहिप जिलाध्यक्ष समेत दो गंभीर

सुलतानपुर : होर्डिंग लगाने के विवाद में शुक्रवार की शाम डाकखाना चौराहे पर खूनी संघर्ष हो गया। घटना में विहिप जिलाध्यक्ष समेत दो लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। पुलिस ने मामले को शांत करा घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। पीड़ित की तहरीर पर दो नामजद व 50 अज्ञात के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी।

आरोप है कि शुक्रवार की शाम पहले से लगे बैनर पर दूसरा बधाई होर्डिंग विहिप जिलाध्यक्ष आशीष श्रीवास्तव बिल्लू ने लगवा दिया। मौके पर पहुंचे नगर पालिका के ठेकेदार ने इस पर विरोध जताया। इसी बात को लेकर विहिप जिलाध्यक्ष से उसकी नोकझोंक हो गई। बात इतनी बढ़ गई कि वहां मौजूद लोगों ने ठेकेदार को पीट दिया। उस समय तो वह मौके से चला गया, लेकिन घंटे भर बाद वह कई समर्थकों के साथ मौके पर पहुंचा और उन लोगों ने विहिप जिलाध्यक्ष पर हमला बोल दिया, जिससे वह लहूलुहान हो गए। मौके पर अफरा-तफरी मच गई। मेला देखने आए लोग भाग खड़े हुए। पुलिस ने मौके पर पहुंच मामला शांत करा घायल जिलाध्यक्ष व अमरनाथ शुक्ला को अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने उसकी नाजुक हालत देख लखनऊ रेफर कर दिया। राजकुमार सोनी की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। कोतवाल राम आशीष उपाध्याय ने बताया कि बलबा व प्राणघातक हमले की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। एक आरोपित को गिरफ्तार कर अन्य की तलाश की जा रही है।

पढ़ें अन्य खबरें..

दोनों पक्ष की मौजूदगी में विवादों का करें निस्तारण

सुलतानपुर : संपूर्ण समाधान दिवस पर शनिवार को जिलाधिकारी रवीश गुप्ता ने अधिकारियों से कहा कि दोनों पक्षों की मौजूदगी में विवादों का निस्तारण किया जाए। मौके पर समाधान करते समय फोटोग्राफी व वीडियोग्राफी कराकर संबंधित एसडीएम को पूरी रिपोर्ट भी सौंपी जाए। डीएम ने किसी प्रकार की शिथिलता बरतने पर कार्रवाई की चेतावनी भी है।

उन्होंने सदर तहसील में दिवस की अध्यक्षता किया। इस दौरान उनके समक्ष 150 प्रार्थना पत्र आए, जिसमें से मौके पर 12 का निस्तारण किया गया। शेष संबंधित अधिकारियों को भेजने के लिए एसडीएम सदर रामजी लाल को निर्देश दिए गए। आए प्रार्थना पत्रों में 91 राजस्व, 24 पुलिस, 10 विकास, दो समाज कल्याण व 23 अन्य विभागों से संबंधित रहे। सीडीओ अतुल वत्स, डा.डीके त्रिपाठी, डीडीओ डा.डीआर विश्वकर्मा सहित अन्य अफसर मौजूद रहे। उधर, लम्भुआ, कादीपुर, बल्दीराय, जयसिंहपुर तहसील में भी अपर जिलाधिकारी प्रशासन हर्षदेव पांडेय, एडीएमएफआर उमाकांत त्रिपाठी व संबंधित एसडीएम ने मामलों की सुनवाई की। कादीपुर संसू के अनुसार महेंद्र कुमार की अध्यक्षता में 146 प्रार्थना पत्र आए जिसमें दो का निस्तारण किया गया।

chat bot
आपका साथी