56 नामजद व 50 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा

मुस्तफाबाद सरैया बूथ पर उपचुनाव के दौरान हुए बवाल का मामला।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 13 Jun 2021 10:56 PM (IST) Updated:Sun, 13 Jun 2021 10:56 PM (IST)
56 नामजद व 50 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा
56 नामजद व 50 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा

सुलतानपुर : कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत सरैंया मुस्तफाबाद ग्राम सभा में प्रधान पद के लिए शनिवार को मतदान के दौरान फर्जी वोट डालने को लेकर हुए बवाल मामले में पुलिस ने कड़ा रुख अपनाया है। घटना में 56 नामजद व 50 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

ग्राम सभा के धनाईपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय में मतदान के दौरान एक युवक फर्जी वोटिग की शिकायत कर पुलिस से उलझ गया। पुलिस ने आरोप को बेबुनियाद बताते हुए उसे भगा दिया। इसी दौरान मतदान केंद्र के पास एक किशोरी रूमा रोते हुए दिखाई दी। उसके हाथ में चोट लगी थी। इसकी जानकारी होते ही गांव वाले गुस्से में इकट्ठा होकर लाठी-डंडा लेकर वहां पहुंच गए। कोतवाल बेचू सिंह यादव की गाड़ी को घेर लिए। यह देख कूरेभार थाना प्रभारी अमरेंद्र बहादुर पहुंच गए। वह डांटकर लोगों को भगाने का प्रयास करने लगे तो भीड़ और उग्र हो गई।

उन्होंने लोगों को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े। इस दौरान एक होमगार्ड व एक महिला भी जख्मी हो गई। कार्मिकों ने स्कूल का गेट बंद कर मतदान रोक दिया। अधिकारियों के मौके पर पहुंचने और मामला शांत कराने के बाद वोट पड़ना शुरू हुआ। मतदान समाप्त होने के बाद भी लोगों ने बूथ का घेराव कर उपद्रव किया व पुलिस बल से झड़प की। वापसी के दौरान पोलिग पार्टी के वाहनों पर पथराव हुआ।

अधिकारियों की काफी मशक्कत के बाद भारी सुरक्षा के बीच मतपेटी स्ट्रांग रूम तक पहुंचाई जा सकी। घायल उपनिरीक्षक अनिल कुमार मिश्र की तहरीर पर कोतवली में सार्वजनिक सम्पत्ति नुकसान निवारण अधिनियम व महामारी अधिनियम के तहत कर्मजीत, विजय कुमार अजय कुमार समेत 56 नामजद व 50 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। अपर पुलिस अधीक्षक विपुल श्रीवास्तव व अपर जिलाधिकारी प्रशासन हर्षदेव पाण्डेय ने बताया कि अराजकता फैलाने व सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वालों को बख्सा नहीं जाएगा।

chat bot
आपका साथी