भाजपा कार्यकर्ता पर दर्ज हुआ आईटी एक्ट का मुकदमा

पीएम व विधायक पर टिप्पणी का आरोप भाजपा युवा मोर्चा का मंडल अध्यक्ष है कार्यकर्ता

By JagranEdited By: Publish:Thu, 02 Jul 2020 10:38 PM (IST) Updated:Thu, 02 Jul 2020 10:38 PM (IST)
भाजपा कार्यकर्ता पर दर्ज हुआ आईटी एक्ट का मुकदमा
भाजपा कार्यकर्ता पर दर्ज हुआ आईटी एक्ट का मुकदमा

सुलतानपुर : भाजपा युवा मोर्चा के स्थानीय मंडल अध्यक्ष पर गुरुवार को कोतवाली में आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोप है कि सोशल मीडिया पर उन्होंने पीएम व विधायक के खिलाफ अभद्र पोस्ट डाली थी। कस्बा निवासी फूलचंद्र जायसवाल ने पुलिस को दी गई तहरीर में खुद को भाजपा का समर्पित कार्यकर्ता बताया है। आरोप है कि कस्बा निवासी भाजपा युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष हरिओम ने सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री एवं विधायक के खिलाफ अभद्र टिप्पणी किया है। जिससे उनकी छवि धूमिल हुई है। साथ ही पार्टी की कार्यशैली पर प्रश्न चिन्ह लग रहा है। कोतवाल बंसराज पांडेय ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। उधर, आरोपित मंडल अध्यक्ष ने कहा है कि आरोप बेबुनियाद हैं। पीएम न तो विधायक पर कोई कमेंट नहीं किया गया है। कुछ लोगों ने उनके कमेंट का गलत अर्थ लगा लिया था। जब इसकी जानकारी उन्हें हुई तो उन्होंने पोस्ट को ही हटा दिया। वे पार्टी के कर्मठ कार्यकर्ता हैं, वे ऐसा नहीं कर सकते हैं।

chat bot
आपका साथी