भाजपा ने बागी 18 कार्यकर्ताओं को किया निष्काषित

जिला प्रवक्ता विजय सिंह रघुवंशी ने बताया कि मंडल अध्यक्ष लोहरामऊ सतीश सिंह वार्ड नंबर तीन में बागी उम्मीदवार को लड़ाने वाले पूर्व मंडल

By JagranEdited By: Publish:Wed, 14 Apr 2021 12:12 AM (IST) Updated:Wed, 14 Apr 2021 12:12 AM (IST)
भाजपा ने बागी 18 कार्यकर्ताओं को किया निष्काषित
भाजपा ने बागी 18 कार्यकर्ताओं को किया निष्काषित

जासं, सुलतानपुर : भाजपा ने सोमवार को 23 बागी प्रत्याशियों को पार्टी से छह साल के लिए बाहर का रास्ता दिखाने के बाद मंगलवार को जिलाध्यक्ष डा. आरए वर्मा ने प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर लम्भुआ विधायक देवमणि द्विवेदी के भाई चितामणि द्विवेदी, मंडल अध्यक्ष सतीश सिंह सहित 18 बागी कार्यकत्र्ताओं को पार्टी से छह साल के लिए निष्कासित कर दिया है।

जिला प्रवक्ता विजय सिंह रघुवंशी ने बताया कि मंडल अध्यक्ष लोहरामऊ सतीश सिंह, वार्ड नंबर तीन में बागी उम्मीदवार को लड़ाने वाले पूर्व मंडल अध्यक्ष राम आसरे तिवारी, वार्ड नं 13 में कुलदीप सिंह जिला उपा. युवा मोर्चा, रीमा सिंह कार्यकत्र्ता, हरिशंकर शर्मा पूर्व मंडल अध्यक्ष, देवी प्रसाद सिंह मंडल उपाध्यक्ष, जिया लाल त्यागी, गुरूदीन यादव, बूथ अध्यक्ष विनीत तिवारी, सत्यनारायण पांडेय पूर्व मं.अ. एवं अनिल मिश्रा कार्यकत्र्ता, राजेश दूबे मंडल महामंत्री एवं रणविजय सिंह, गिरीश श्रीवास्तव मंडल महामंत्री, रामप्रकाश वर्मा, सतीश सिंह मंडल अध्यक्ष लोहरामऊ, जयशंकर तिवारी, राघवेन्द्र प्रताप सिंह मंडल महामंत्री अमरूपुर शामिल है। पढ़ें अन्य खबरें..

मतदान केंद्रों पर समस्याओं से रूबरू होंगे वोटर

सुलतानपुर : क्षेत्र के कई मतदान केंद्रों का सुविधाओं का अभाव है। कहीं पानी के पानी की व्यवस्था नहीं तो कहीं छाया और कई केंद्रों पर बिजली का कनेक्शन तक नहीं है। बूथों पर इस तरह की खामियों से सिस्टम पर सवालिया निशान लग रहा है। अधिकारियों ने सुविधाओं को मुकम्मल कराने के लिए निर्देश जारी किए गए फिर भी स्थिति जस्सी तस बनी हुई है। जागरण ने कई मतदान केंद्रों का जायजा लिया, प्रस्तुत है एक रिपोर्ट..।

विकासखंड के 74 ग्राम सभा के लिए 85 स्थलों पर कुल 213 बूथ बनाए गए हैं। प्राथमिक विद्यालय ताजुद्दीनपुर में बाउंड्रीवाल नहीं है, छाया तक की यहां व्यवस्था नहीं है। परिसर में पशुओं का डेरा लगा रहता है। गंदगी का अंबार लगा रहता है। शिकायत के बावजूद इन्हें यहां से हटाया नहीं गया। प्राथमिक विद्यालय फरीदपुर में पीने के पानी की व्यवस्था नहीं है। बिजली का कनेक्शन भी नहीं है। प्रांगण में कहीं छाया की भी व्यवस्था नहीं है। प्राथमिक विद्यालय पारा बासूपुर सेकंड प्रांगण में भी छाया का अभाव है। प्राथमिक विद्यालय दशपुर में भी छाया की व्यवस्था व पीने के पानी का टोटा है। प्राथमिक विद्यालय प्राण नागपुरबछड़ा में भी यही स्थिति पीने के पानी से लेकर अन्य समस्याएं यहां भी व्याप्त हैं। इक्का-दुकका बूथों को छोड़ दिया जाए तो कहीं भी दिव्यांगों के लिए शौचालय तथा रैंप की व्यवस्था नहीं है। अब देखना यह है कि चुनाव के चंद दिन बाकी हैं। इसमें कम समय में कैसे इन बूथों की व्यवस्थाएं सुधरेगी। एसडीएम महेंद्र कुमार ने बताया कि सभी बूथों पर साफ-सफाई आदि की व्यवस्था कराने के निर्देश दिए गए है।

chat bot
आपका साथी