जुलूस व नदी में मूर्ति प्रवाहित करने पर प्रतिबंध

जिलाधिकारी ने इस आशय का एक आदेश जारी किया है। देवी प्रतिमाओं को गोमती नदी में प्रवाहित करने के लिए अनुमति दी जाएगी।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 30 Oct 2020 11:37 PM (IST) Updated:Fri, 30 Oct 2020 11:37 PM (IST)
जुलूस व नदी में मूर्ति प्रवाहित करने पर प्रतिबंध
जुलूस व नदी में मूर्ति प्रवाहित करने पर प्रतिबंध

सुलतानपुर : दुर्गा प्रतिमा विसर्जन कार्यक्रम में किसी प्रकार का जुलूस नहीं निकाला जा सकेगा। न ही देवी प्रतिमाओं को गोमती नदी में प्रवाहित करने के लिए अनुमति दी जाएगी।

जिलाधिकारी रवीश गुप्ता ने इस आशय का एक आदेश जारी किया है, जिसमें कहा गया है कि शासनादेश व न्यायालय के आदेश के अनुपालन में केंद्रीय पूजा समिति के साथ 16 अक्टूबर को बैठक हुई थी। इसमें गाइड लाइन का पालन करने की सहमति बनी थी। आदेश के मुताबिक एक नवंबर को प्रस्तावित विसर्जन के दौरान पूजा समिति या व्यक्ति संबंधित पुलिस चौकी को वांछित सूचना का विवरण देगा। उसके बाद ही विसर्जन संपन्न होगा। विसर्जन स्थल पर भीड़ नहीं इकट्ठा होने दी जाएगी।

chat bot
आपका साथी