याद किए गए चाचा नेहरू, बच्चों में दिखा खूब उत्साह

सुलतानपुर: गुरुवार को बाल दिवस जिले भर में धूमधाम से मनाया गया। शहर से लेकर गांव तक के विद्यालयों मे

By JagranEdited By: Publish:Thu, 14 Nov 2019 10:28 PM (IST) Updated:Thu, 14 Nov 2019 10:28 PM (IST)
याद किए गए चाचा नेहरू, बच्चों में दिखा खूब उत्साह
याद किए गए चाचा नेहरू, बच्चों में दिखा खूब उत्साह

सुलतानपुर: गुरुवार को बाल दिवस जिले भर में धूमधाम से मनाया गया। शहर से लेकर गांव तक के विद्यालयों में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। जगह-जगह खेल प्रतियोगिताओं, भाषण व निबंध प्रतियोगिताएं संपन्न हुईं। स्वंय सेवी संस्थाओं ने कंबल व आदि जरूरत की चीजों को गरीबों में दान किया।

शहर के करौंदिया स्थित केएनआसीइ में बाल दिवस के मौके पर विद्यार्थियों का पदरोहण समारोह हुआ। प्रधानाचार्य डॉ एनडी सिंह ने विद्यार्थियों को बैज लगाकर उनके दायित्वों की शपथ दिलाई। केएनआइसीइ लाल डिग्गी में बाल मेले का आयोजन किया गया। प्रधानाचार्य संजय बिष्ट ने प्रबंधक विनोद सिंह ही पुत्री पलक सिंह के साथ फीता काटकर मेले का शुभारंभ किया। शास्त्री नगर स्थित दयानंद जूहा स्कूल आर्य समाज में भी बाल मेले का आयोजन किया गया। विवेक नगर स्थित देलही मांटेसरी स्कूल में बाल दिवस मनाया गया। प्रबंधक सुधीश विद्यार्थी व प्रधानाचार्य अमिता विद्यार्थी की अगुवाई में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। अमहट के आरडीएस पब्लिक स्कूल में बच्चों ने चाचा नेहरू को याद कर उनके चित्र पर माल्यार्पण किया। प्रबंधक शशी सिंह व सुनीता सिंह, आमरीन, मिधत आदि मौजूद रहे। अखंडनगर संसू के अनुसार प्रावि. पत्तजू पहाड़पुर व बछेड़िया में सांस्कृतिक कार्यक्रम व खेल-कूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। छात्रों को कलम, पेंसिल, रबर वितरित किया गया। कुड़वार संसू के अनुसार सुरेश नगर चौराहे पर महाशक्ति फाउंडेशन की तरफ से 500 कंबल वितरित किया गया। मौके पर एसडीएम प्रिया सिंह व नायब तहसीलदार अमरनाथ पाल भी मौजूद रहे। कादीपुर संसू के अनुसार सरस्वती शिशु मंदिर परिसर में बाल मेले के आयोजन के साथ छात्र-छात्राओं ने विज्ञान के नए मॉडलों का प्रदर्शन किया। विधायक राजेश गौतम, नगर पंचायत अध्यक्ष विजयभान सिंह भी मौके पर मौजूद रहे। अशोका प्ले स्कूल में छात्रों ने मेले में मैजिक शो के प्रदर्शन के साथ पुस्तकों का स्टॉल भी लगाया। धनपतगंज संसू के अनुसार मायंग के पूरे बल्दन स्थित बाल विद्या मंदिर समेत करीब एक दर्जन विद्यालयों में बाल मेले के साथ विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। लंभुआ संसू के अनुसार बाल दिवस के मौके पर प्रावि मुरली में बाल दिवस पर प्रधानाध्यापक रणवीर सिंह ने बच्चों को चाचा नेहरू के बारे में बताया। बच्चों ने प्रभात फेरी भी निकाली। पारा बाजार संसू के अनुसार क्षेत्र के स्कूलों में भी धूमधाम से बाल दिवस मनाया गया। भदैंया संसू के अनुसार प्रावि भरसारे में बाल प्रदर्शनी लगाई गई। जयसिंहपुर संसू के अनुसार तहसील क्षेत्र के अंतर्गत लगभग दर्जनों विद्यालयों में बाल दिवस पर बाल मेला, विज्ञान प्रदर्शनी लगाई गई। महादेव कान्वेंट स्कूल शिवनगर उघरपुर के बच्चों द्वारा टिक्की, समोसा, जलेबी, मूंगफली, चिप्स, पापड़ आदि का स्टॉल लगाया गया।

chat bot
आपका साथी