विवाद सुलझाने गए दीवान पर हमला, आठ लोग हिरासत में

गांव निवासी अनिरुद्ध दूबे की पत्नी सरिता का ससुरालीजन से मंगलवार की शाम किसी बात को लेकर विवाद हो गया। सरिता ने इसकी सूचना गोसाईगंज के मिश्रौली गांव में अपने मायके वालों को दी।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 22 Sep 2021 10:20 PM (IST) Updated:Wed, 22 Sep 2021 10:20 PM (IST)
विवाद सुलझाने गए दीवान पर हमला, आठ लोग हिरासत में
विवाद सुलझाने गए दीवान पर हमला, आठ लोग हिरासत में

सुलतानपुर : देवरी तारन पट्टी गांव में मंगलवार की देर शाम ससुरालीजन व बहू के बीच हुए विवाद की सूचना पर पहुंचे पीआरवी हवलदार पर हमला कर दिया गया। गंभीर हालत में दीवान को जिला अस्पताल से लखनऊ रेफर कर दिया गया है। बिरसिंहपुर चौकी प्रभारी दुर्योधन लाल की तहरीर पर 12 नामजद व 15 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। वहीं आठ लोग हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

गांव निवासी अनिरुद्ध दूबे की पत्नी सरिता का ससुरालीजन से मंगलवार की शाम किसी बात को लेकर विवाद हो गया। सरिता ने इसकी सूचना गोसाईगंज के मिश्रौली गांव में अपने मायके वालों को दी। शाम करीब सात बजे उसका भाई अतुल मिश्रा अपने पिता व अन्य लोगों के साथ बहन के गांव पहुंच गया। उसने डायल 112 को सूचना दी कि ससुरालवालों ने जहर देकर उसकी बहन की हत्याकर दी है। मौके पर डायल 112 पर तैनात हवलदार सियाशरण द्विवेदी व उप निरीक्षक दुर्योधन लाल भी पहुंच गए। पुलिसकर्मी समझा-बुझा रहे थे कि दोनों पक्षों के बीच ईंट-पत्थर चलने लगे। आंख के बगल एक पत्थर लगने से सियाशरण घायल हो गए। मामले की गंभीरता को देखते हुए क्षेत्राधिकारी डा. राधेश्याम शर्मा, कोतवाल हीरा सिंह भी पहुंच गए। घायल दीवान व पीड़ित महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से जिला अस्पताल भेजा गया। जहां हालात बिगड़ने पर जिला दीवान को लखनऊ रेफर कर दिया गया। घटना के बाद गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है।

ग्रामीणों ने लगाया पुलिस पर आरोप : ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस रात भर में घरों में घुसकर जबरन तलाशी करती रही, जो इस घटना में शामिल नहीं था, उन्हें भी परेशान किया जा रहा है। कई बेगुनाह लोगों को जबरन पकड़कर थाने ले जाया गया। बुजुर्गों व बच्चों की भी पुलिसकर्मियों ने पिटाई कर दी।

एसपी डा. विपिन कुमार मिश्र ने बताया कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। एहतियातन गांव में पुलिस फोर्स तैनात कर दिया गया है। पढ़ें अन्य खबरें..

पिता व पुत्र पर जानलेवा हमला, पूर्व प्रधान सहित 11 पर मुकदमा

सुलतानपुर : घर से बाजार जा रहे इटना मलवापुर निवासी युवक को मंगलवार की शाम पूर्व प्रधान समेत कई लोगों ने जमकर पीटा। बीच-बचाव करने पहुंचे पिता की भी लोगों ने जमकर धुनाई कर दी। मामले में पुलिस ने पूर्व प्रधान समेत 11 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

गांव निवासी दीपक उपाध्याय ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि उन्होंने पूर्व प्रधान शेर बहादुर सिंह के खिलाफ भ्रष्टाचार की जांच करवाया था। जांच से गुस्साए पूर्व प्रधान ने अपने साथियों के साथ मिलकर हमला बोल दिया। बीच बचाव करने आए पिता उमादत्त उपाध्याय को भी जमकर मारा पीटा, जिससे उनके दोनों हाथ टूट गए। मौके पर जमा लोगों के बीच-बचाव करने पर मामला शांत हुआ और घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचा गया। थानाध्यक्ष श्रीराम पांडेय ने बताया कि घटना की छानबीन चली रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

chat bot
आपका साथी