'कृषि विधेयक किसानों के साथ धोखा'

कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता ने भाजपा सरकार पर साधा निशाना। कहा कि कांग्रेस किसानों के हित की लड़ाई लड़ रही है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 30 Oct 2020 12:32 AM (IST) Updated:Fri, 30 Oct 2020 12:32 AM (IST)
'कृषि विधेयक किसानों के साथ धोखा'
'कृषि विधेयक किसानों के साथ धोखा'

सुलतानपुर : वर्तमान कृषि विधेयक में मोदी सरकार ने किसानों को धोखा दिया है। प्रधानमंत्री ने किसानों की आय दोगुनी करने का भरोसा देकर सरकार बनाई थी। किसान न्यूनतम समर्थन मूल्य पर धान की बिक्री के बजाए, दस से ग्यारह रुपये में बिचौलियों व दलालों को बेचने को मजबूर किया है। यह बात कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता डॉ. उमाशंकर पांडेय ने पत्रकार वार्ता में कही।

नफीस फारूकी, जिला उपाध्यक्ष द्वय सिराज अहमद, विनोद राणा, महासचिव विजय पाल, सुब्रत सिंह सनी, सुरेंद्र शुक्ल आदि पार्टी पदाधिकारियों की मौजूदगी में उन्होंने कहा कि कांग्रेस किसानों के हित की लड़ाई लड़ रही है, हम उनका हक दिलाकर रहेंगे। उन्होंने व्यवस्था के सवाल पर कहा प्रदेश में जंगलराज है। इस सरकार में न ही बेटियां सुरक्षित है न ही युवा। योगी सरकार प्रदेश में राम राज्य की बात करते है, क्या यही राम राज्य है।

गरीबों, मजलूमों, किसानों को न्याय दिलाने के लिए कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू के नेतृत्व में सड़क पर उतरकर संघर्ष कर रही है। भाजपा सरकार चाहती है, अत्याचार पर कोई पार्टी आवाज न उठाए। कांग्रेस हर पीड़ित के न्याय की लड़ाई लड़ने को संकल्पबद्ध है।

chat bot
आपका साथी