वरमाला डाल 35 जोड़ों ने लिए सात फेरे

सुलतानपुर मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत ब्लाक मुख्यालय पर 35 जोड़े मंगलवार को पवित्र बंधन में बंध गए।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 27 Jul 2021 11:28 PM (IST) Updated:Tue, 27 Jul 2021 11:28 PM (IST)
वरमाला डाल 35 जोड़ों ने लिए सात फेरे
वरमाला डाल 35 जोड़ों ने लिए सात फेरे

सुलतानपुर : मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत ब्लाक मुख्यालय पर 35 जोड़े मंगलवार को परिणय सूत्र में बंध गए। सभी ने एक-दूसरे के गले में वरमाला डाल दांपत्य जीवन में प्रवेश किया। जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने उनके सुखमय भविष्य की कामना करते हुए आशीर्वचन दिया।

वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच अग्नि को साक्षी मानकर वर-वधू ने सात फेरे लिए। कार्यक्रम में ब्लाक प्रमुख सुषमा जायसवाल, लम्भुआ भाजपा विधायक पत्नी रेखा द्विवेदी, खंड विकास अधिकारी आलोक आर्य, मंडल अध्यक्ष अखिलेश सिंह आदि की मौजूदगी में विवाह की रस्म पूरी की गई। बीडीओ आलोक आर्य ने बताया कि सभी कन्याओं के खाते में 35 हजार की रकम के साथ-साथ अन्य सामान दिया गया। सभी कन्याओं के खाते में 35 हजार की रकम के साथ-साथ अन्य सामान भी दिया गया।

- कोविड-19 प्रोटोकाल का नहीं हुआ पालन :

सामूहिक विवाह समारोह में कोरोना प्रोटोकाल के नियमों का जमकर उल्लंघन हुआ। कार्यक्रम में शामिल ज्यादातर लोगों ने शारीरिक दूरी का पालन और न ही मास्क का प्रयोग किया। साथ ही प्रतिबंधित किए जा चुके प्लास्टिक के दोना-पत्तल व गिलास का प्रयोग किया गया। खानपान में भी सिर्फ खानापूर्ति की गई। ऐसे में ज्यादातर जोड़ों और उनके रिश्तेदारों को भोजन तक नहीं मिला। बीडीओ ने बताया कि समारोह में शामिल लोगों को कोरोना गाइड लाइन के तहत मास्क वितरित कराया गया था। बताया कि चार बिछिया व एक पायल सभी विवाहित जोड़ों को दिया गया है। वर-वधुओं को आशीर्वाद देने आए अधिकारी व जनप्रतिनिधियों ने कहा कि सरकार की यह योजना गरीब परिवार की बेटियों के लिए वरदान साबित हो रही है। इससे उनका घर बस रहा है। सामूहिक आयोजन भी यादगार हो रहा है।

chat bot
आपका साथी