बिरसिंहपुर के अस्पताल में भी लगेगा 330 लीटर का आक्सीजन प्लांट

कोविड की तीसरी लहर को देखते हुए जयसिंहपुर विकास

By JagranEdited By: Publish:Thu, 05 Aug 2021 11:47 PM (IST) Updated:Thu, 05 Aug 2021 11:47 PM (IST)
बिरसिंहपुर के अस्पताल में भी लगेगा 330 लीटर का आक्सीजन प्लांट
बिरसिंहपुर के अस्पताल में भी लगेगा 330 लीटर का आक्सीजन प्लांट

सुलतानपुर : कोविड की तीसरी लहर को देखते हुए जयसिंहपुर विकास खंड के बिरसिंहपुर में बन रहे 100 बेड के अस्पताल में प्रति मिनट 330 लीटर आक्सीजन उत्पादित करने वाला प्लांट लगाया जाएगा। कार्यदायी संस्था की तरफ से भी अधूरे कार्य को पूरा कर जल्द ही अस्पताल भवन को स्वास्थ्य विभाग के सुपुर्द करने की बात कही जा रही है। संसाधनों, कर्मचारियों की कमी को पूरा करने के लिए सीएमओ की तरफ से स्वास्थ्य निदेशक को पत्र लिखा गया है, जिससे अस्पताल को जल्द शुरू किया जा सके।

ग्रामीणांचल में जिला अस्पताल जैसी अत्याधुनिक सुविधा मुहैया कराने के लिए 2014 में बिरसिंहपुर में 26 करोड़ रुपए की धनराशि से 100 बेड के अस्पताल को बनाए जाने की स्वीकृति मिली थी। निर्माण कार्य की जिम्मेदारी राजकीय निर्माण निगम को दी गई और चार साल का वक्त निर्धारित किया गया। बावजूद इसके अभी तक कार्य को पूरा नहीं किया जा सका। सांसद मेनका के हस्तक्षेप के बाद आई तेजी

ग्रामीणों की स्वास्थ्य संबंधी असुविधा को देखते हुए सांसद मेनका गांधी ने अस्पताल को चलाए जाने को लेकर मुख्यमंत्री से भी बात की थी जिसके बाद अब कार्य को अंतिम रूप देने में तेजी आई है। आसपास के लोगों द्वारा भी कई बार अस्पताल को शुरू करने के लिए शासन का ध्यानाकर्षण किया गया। सीएमओ डा. डीके त्रिपाठी ने बताया कि इस सौ बेड के अस्पताल के संचालन से इलाज के लिए अंबेडकरनगर, जौनपुर व अयोध्या जाने को विवश होने वाले मरीजों को फायदा मिलेगा। साथ ही जिला मुख्यालय के अस्पतालों पर भी दबाव कम होगा। अस्पताल में अल्ट्रासाउंड, पैथोलाजी, फिजियोथेरेपी, एक्सरे, आइसीयू समेत कई अन्य आधुनिक सुविधाएं दी जाएंगी। अस्पताल में आक्सीजन प्लांट लगाने के लिए जरूरी उपकरण पहुंचाए जा रहे हैं।

chat bot
आपका साथी