178 लोग कोरोना पाजिटिव, 210 लोग हुए ठीक

शुक्रवार को भी लखनऊ से प्राप्त 1085 की रिपोर्ट में 157 संक्रमितों मिले। जिले भर में 933 लोगों की एंटीजन किट से जांच की गई जिसमें 16 पाजिटिव मिले है। इसके अलावा अन्य जनपदों में ट्रुनेट जांच में पांच संक्रमित जिले में अंकित किए गए है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 07 May 2021 10:50 PM (IST) Updated:Fri, 07 May 2021 10:50 PM (IST)
178 लोग कोरोना पाजिटिव, 210 लोग हुए ठीक
178 लोग कोरोना पाजिटिव, 210 लोग हुए ठीक

सुलतानपुर : शारीरिक दूरी व मास्क लगाकार कोरोना के खिलाफ लड़ी जा रही जंग कारगर साबित हो रही है। इसी का परिणाम है पिछले एक सप्ताह से पाजिटिव आने वाले लोगों की संख्या में कमी आई है। वहीं स्वस्थ होने वालों की संख्या बढ़ी है।

शुक्रवार को भी लखनऊ से प्राप्त 1085 की रिपोर्ट में 157 संक्रमितों मिले। जिले भर में 933 लोगों की एंटीजन किट से जांच की गई, जिसमें 16 पाजिटिव मिले है। इसके अलावा अन्य जनपदों में ट्रुनेट जांच में पांच संक्रमित जिले में अंकित किए गए है। वहीं इलाज करा रहे कुल 210 लोग ठीक हो गए। सीएमओ डा. डीके त्रिपाठी ने बताया कि संक्रमित को कोविड केयर सेंटर व होम आइसोलेट किया गया है।

पढ़ें अन्य खबरें..

15 स्वास्थ्य केंद्रों पर 1605 लाभार्थियों को लगा कोरोना का टीका

सुलतानपुर : जिला महिला-पुरुष अस्पताल समेत सभी सीएचसी, पीएचसी में शुक्रवार को 3140 का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। सुबह नौ बजे से शाम चार बजे तक चले टीकाकरण में हिस्सा लेने के लिए 51 फीसद लोग ही बूथों पर पहुंचे। इस दौरान स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा कुल 1605 लोगों को कोरोना का टीका लगाया गया।

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. एएन राय ने बताया कि 45 साल से ऊपर के बिना किसी बीमारी से ग्रसित 538 व्यक्तियों को पहला व 447 लोगों को कोविड का दूसरा टीका लगाया गया। 45 साल से ऊपर के बीमार 26 व्यक्तियों को कोरोना पहला तो 104 लोगों को टीके की दूसरी डोज दी गई। वहीं 60 साल से ऊपर के 155 बुजुर्गों को पहला व 328 बुजुर्गों को दूसरा टीका लगाया गया। एक हेल्थ केयर वर्कर पहला व दो को दूसरी डोज दी गई। वहीं दो फ्रंटलाइन वर्कर पहला व दो को ही दूसरा टीका लगाया गया। करौंदीकला व नगर क्षेत्र में बनाए गए बूथों पर कोवैक्सीन कंपनी का टीका लगाया गया। अन्य सत्रों में जरूरतमदों को कोविशील्ड कंपनी की डोज दी गई। पांचवें चरण में 18 से 44 आयु वर्ग के लोगों को टीका लगाया जाना है। इसके लिए सभी सेंटरों पर पंजीकरण कार्य तेजी से चल रहा है।

chat bot
आपका साथी