जरहां गांव में घरेलू विवाद के बाद युवक ने की आत्महत्या

बीजपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत जरहां के लहबरवा टोला में शनिवार की रात घरेलू विवाद के कारण दिनेश बैगा (21) पुत्र रामचरन बैगा ने खुदकुशी कर ली। रविवार को उसका शव उसी के घर में नायलान की रस्सी के सहारे पंखे के हुक से लटकता मिला।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 16 May 2021 05:20 PM (IST) Updated:Sun, 16 May 2021 05:20 PM (IST)
जरहां गांव में घरेलू विवाद के बाद युवक ने की आत्महत्या
जरहां गांव में घरेलू विवाद के बाद युवक ने की आत्महत्या

जागरण संवाददाता, अनपरा (सोनभद्र) : बीजपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत जरहां के लहबरवा टोला में शनिवार की रात घरेलू विवाद के कारण दिनेश बैगा (21) पुत्र रामचरन बैगा ने खुदकुशी कर ली। रविवार को उसका शव उसी के घर में नायलान की रस्सी के सहारे पंखे के हुक से लटकता मिला।

दिनेश बैगा की शादी दुद्धी कस्बे की एक युवती से सात मई को हुई थी। घटना वाले दिन उसकी दुल्हन मायके में थी। परिवार के सदस्यों से किसी बात को लेकर शनिवार की रात विवाद हो गया। उसके बाद दिनेश खाना खाकर पुराने घर से महज 30 मीटर दूर नए आवास में सोने चला गया। रविवार की सुबह काफी देर होने के बावजूद वह पुराने घर पर नहीं आया तो स्वजन नए आवास पर पहुंचे। वहां का नजारा देख उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। उसका शव रस्सी के सहारे लटक रहा था। घटना की जानकारी डायल 112 पुलिस व प्रधान प्रतिनिधि गीता प्रसाद को दी गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भेजा।

chat bot
आपका साथी