सीएए पर भ्रम घर-घर दूर करने में जुटे कार्यकर्ता

नागरिकता कानून संशोधन की लोगों को सही जानकारी देने के लिए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ एवं उनके अनुषांगिक संगठनों के कार्यकर्ता पत्रक लेकर घर-घर संपर्क कर रहे हैं।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 13 Jan 2020 05:57 PM (IST) Updated:Mon, 13 Jan 2020 05:57 PM (IST)
सीएए पर भ्रम घर-घर दूर करने में जुटे कार्यकर्ता
सीएए पर भ्रम घर-घर दूर करने में जुटे कार्यकर्ता

जासं, शक्तिनगर (सोनभद्र) : नागरिकता कानून संशोधन की लोगों को सही जानकारी देने के लिए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ एवं उनके अनुषांगिक संगठनों के कार्यकर्ता पत्रक लेकर घर-घर संपर्क कर रहे हैं। इसके माध्यम से लोगों को नए कानून की जानकारी दी जा रही है। शक्तिनगर के स्वयंसेवक, विद्याभारती के आचार्य, बजरंग दल, दुर्गावाहिनी, भारतीय मजदूर संघ के कार्यकर्ता क्षेत्र में घर-घर जाकर लोगों को सही जानकारी दे रहे हैं।

संघ के लोग हाथों में पत्रक लेकर चिल्काडाड़, निमियाडाड़, अंबेडकरनगर, बलिया नाला, शिवाजीनगर, भवानीनगर, खड़िया, कोटा सहित एनसीएल, एनटीपीसी की कालोनी परिसर में घूम-घूम कर विरोधी दलों के मिथ्याप्रचार का खंडन करते दिखाई दे रहे हैं। कार्यकर्ताओं का कहना है कि पाकिस्तान, अफगानिस्तान, बांगलादेश मुस्लिम राष्ट्रों में देश विभाजन के समय गये हिन्दुओं पर अत्याचार किया गया। उनका जबरन धर्म परिवर्तन कराया गया। इसके कारण उनकी आबादी वहां बहुत कम हो गई। जो वहां बचे हैं वो भी सुरक्षित नहीं हैं। 2014 से पहले बड़ी संख्या में लोग मुस्लिम देशों से आकर भारत में शरण लिए हुए हैं। ऐसे लोगों को भारत की नागरिकता प्रदान करने के लिए ही नागरिकता संशोधन कानून लाया गया है। इस कानून से भारत में रह रहे नागरिकों का कहीं से कोई क्षति नहीं होने वाली है। यह कानून किसी कि नागरिकता लेने के लिए नहीं नागरिकता देने के लिए बनाई गई है। सीएए के समर्थन में निकाली समर्थन यात्रा

जासं, अनपरा (सोनभद्र) : नागरिकता संशोधन बिल सीएए को लेकर देशभर में चल रहे समर्थन विरोध के बीच भारत एकता परिषद सिगरौली द्वारा सोमवार की अपराह्न कृषि उपज मंडी से एक विशाल समर्थन यात्रा निकाली गई। मेन रोड से भ्रमण करते हुए शहर के मुख्य मार्ग व गलियों का चक्रमण करते हुए लोगों को जागरूक किया। समर्थन यात्रा में क्षेत्रीय सांसद रीती पाठक, विधायक रामलल्लू वैश्य, सुभाष वर्मा सहित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ व भाजपा के पदाधिकारी समेत अनुषांगिक इकाइयों के सदस्य व पदाधिकारी शामिल रहे।

chat bot
आपका साथी