महिला समिति ने विद्यालय को दिया कंप्यूटर

एनसीएल के कृष्णशिला क्षेत्र की जागृति महिला समिति ने विद्यार्थियों को कंप्यूटर की पढ़ाई पर जोर दिया है। समिति की अध्यक्ष कंचन बाला सिंह के नेतृत्व में समिति की टीम ने डा. अंबेडकर विद्यालय जवाहरनगर में एक कंप्यूटर एवं प्रिटर प्रदान किया है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 20 Nov 2019 05:12 PM (IST) Updated:Wed, 20 Nov 2019 05:12 PM (IST)
महिला समिति ने विद्यालय को दिया कंप्यूटर
महिला समिति ने विद्यालय को दिया कंप्यूटर

जासं, अनपरा (सोनभद्र) : एनसीएल के कृष्णशिला क्षेत्र की जागृति महिला समिति ने विद्यार्थियों को कंप्यूटर की पढ़ाई पर जोर दिया है। समिति की अध्यक्ष कंचन बाला सिंह के नेतृत्व में समिति की टीम ने डा. अंबेडकर विद्यालय जवाहरनगर में एक कंप्यूटर एवं प्रिटर प्रदान किया है।

श्रीमती सिंह ने कहा कि आज के युग में किसी भी क्षेत्र में सफल होने के लिए कंप्यूटर का ज्ञान होना अति आवश्यक है। कंप्यूटर के ज्ञान की कमी से कई सुनहरे अवसर हाथ से छूट जाते हैं। स्कूल में में नया कंप्यूटर पाकर विद्यार्थियों के चेहरे खुशी से खिल उठे। विद्यालय के प्रधानाचार्य धनेश पांडेय ने महिला समिति के इस सहयोग के प्रति आभार जताया। इस अवसर पर महिला समिति की रीता तिवारी, संगीता कुमार, शशिकला यादव समेत सभी सदस्य उपस्थित रही।

chat bot
आपका साथी