महिलाओं ने डांडिया प्रस्तुत कर मोहा मन

जागरण संवाददाता सोनभद्र मारवाड़ी युवा मंच सोन शाखा की महिलाओं की तरफ से मंगलवार को ड

By JagranEdited By: Publish:Tue, 19 Oct 2021 06:47 PM (IST) Updated:Tue, 19 Oct 2021 06:47 PM (IST)
महिलाओं ने डांडिया प्रस्तुत कर मोहा मन
महिलाओं ने डांडिया प्रस्तुत कर मोहा मन

जागरण संवाददाता, सोनभद्र : मारवाड़ी युवा मंच सोन शाखा की महिलाओं की तरफ से मंगलवार को डांडिया नृत्य कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। इस दौरान मंच की महिलाओं ने डांस व डांडिया नृत्य प्रस्तुत कर सबको मंत्रमुग्ध कर दिया। समारोह के बीच में बच्चे कहां पीछे रहने वाले थे, उन्होंने अपना एक अलग किड्स डांस प्रस्तुत किया। छोटे बच्चों ने भी ग्रुप डांस का आयोजन किया, जिसको आए हुए मेहमानों ने काफी पसंद किया।

मंच की अध्यक्ष निशा अग्रवाल ने कहा कि यह कार्यक्रम सिर्फ मनोरंजन के लिए नहीं बल्कि अनेकता में एकता की डोर बांधने के लिए किया गया है, जो आगे चलकर मिसाल कायम करेगा। कहा कि डांडिया नृत्य गुजरात का लोक नृत्य होने के बावजूद धीरे-धीरे अन्य राज्यों में लोकप्रिय होने लगा। यह लोक नृत्य धीरे-धीरे एक जीवित लोक फार्म के रूप में देश ही नहीं विदेशों में भी दिल की धड़कन बन गया। मंच ने इस अवसर पर सम्मान समारोह का भी आयोजन किया। मंच की संरक्षक रही अनीता कनोडिया, उषा चौधरी, पूनम खेतान, सुनीता सर्राफ व चित्रा जालान को सम्मानित करते हुए कहा गया कि मंच को जब-जब जरूरत पड़ेगी आप लोगों के विचार ही हमारे आदर्श होंगे। समारोह के बीच में बच्चे कहां पीछे रहने वाले हैं उन्होंने अपना एक अलग किड्स डांस प्रस्तुत किया जो मन को छू गया। छोटे बच्चों ने भी ग्रुप डांस का आयोजन किया जो आए हुए मेहमानों ने काफी पसंद किया। इस मौके पर कार्यक्रम की संयोजक खुशबू खेतान, मंजू लता खेतान, अनिता कानोडिया, प्रभा बंका, शारदा गोयल, नीता झुनझुनवाला, सुनीता सर्राफ, सिम्मी, गुरु मित कौर, गुंजन, तरविदर कौर, सिमरन कौर, सोनी गुप्ता, नीलम जैन, श्रेया श्री बंका, शारदा गोयल, स्नेहा गोयल आदि थे।

chat bot
आपका साथी