सशक्त महिला सम्मान समारोह में समस्याओं पर विमर्श

जागरण संवाददाता सोनभद्र मारवाड़ी युवा मंच एवं सोन महिला शाखा की तरफ से मंगलवार को सशक्त

By JagranEdited By: Publish:Tue, 02 Mar 2021 05:48 PM (IST) Updated:Tue, 02 Mar 2021 05:48 PM (IST)
सशक्त महिला सम्मान समारोह में समस्याओं पर विमर्श
सशक्त महिला सम्मान समारोह में समस्याओं पर विमर्श

जागरण संवाददाता, सोनभद्र : मारवाड़ी युवा मंच एवं सोन महिला शाखा की तरफ से मंगलवार को सशक्त महिला सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान आधी आबादी के समक्ष मौजूदा चुनौतियों व समस्याओं पर विमर्श किया गया।

राबट््‌र्र्सगंज नगर स्थित राजस्थान भवन में समारोह के दौरान अपने पूरे परिवार की जिम्मेदारी संभाल रही बसंती देवी को 5100 रुपये नगद देकर सम्मानित किया गया। महिला मंच की अध्यक्ष निशा अग्रवाल ने कहा कि बसंती देवी के पति की आंखों की रोशनी नहीं है। इससे उन्हें पिछले कई वर्षों से दिखाई नहीं देता है। बसंती ने लोगों के घरों में काम कर अपने घर का जीवनयापन किया है। अपनी मेहनत से अपनी तीनों बेटियों की शादी की और आज भी अपने परिवार की जिम्मेदारी उठा रही है। सोन महिला मंच की तरफ से उन्हें 5100 रुपए सहयोग स्वरूप भेंट किया गया।

युवा मंच के अध्यक्ष पंकज कानोडिया कहा कि महिला मंच के सेवा कार्यक्रम बहुत सराहनीय है। संयोजक दीप्ति केडिया ने कहा कि महिलाओं की मदद करना मंच के लिए बहुत गौरव की बात है। समारोह में कोषाध्यक्ष निक्की कानोडिया, भारती अग्रवाल, किरण पाडिया, सुलेखा अग्रवाल, पूजा अग्रवाल, ज्योति शर्मा, रितु जालान आदि रहे।

chat bot
आपका साथी