मतदान ही नागरिकों की बहुत बड़ी शक्ति

मतदान भारतीय लोकतंत्र का महापर्व होता है इस महापर्व को हर नागरिक को मनाना चाहिए। मतदान ही देश के नागरिकों की बहुत बड़ी शक्ति होती है इसे व्यर्थ में नहीं गवां कर बढ़-चढ़ कर मतदान का हिस्सा बन कर देश को सवांरने की हर नागरिक की जिम्मेदारी होती है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 26 Mar 2019 09:19 PM (IST) Updated:Tue, 26 Mar 2019 09:19 PM (IST)
मतदान ही नागरिकों की बहुत बड़ी शक्ति
मतदान ही नागरिकों की बहुत बड़ी शक्ति

जासं,सोनभद्र: मतदान भारतीय लोकतंत्र का महापर्व होता है। इस महापर्व को हर नागरिक को मनाना चाहिए। मतदान ही नागरिकों की बहुत बड़ी शक्ति है। इसे व्यर्थ में न गवां कर बढ़-चढ़कर मतदान का हिस्सा बनकर देश को संवारने की हर नागरिक की जिम्मेदारी होती है। मतदान किसी जाति बिरादरी को देखकर नहीं करना चाहिए बल्कि एक साफ छवि का उम्मीदवार को चुनकर उसे देश की बागडोर देनी चाहिए, जो देश का भविष्य संवार सके। मतदान के दिन हर एक नागरिक का कर्तव्य बनता है कि वह असहायों की मदद कर मतदान केंद्र तक ले जाए ताकि वह भी महापर्व का हिस्सा बन सके।

-कमलेश कमल, वरिष्ठ साहित्यकार बीजपुर।

chat bot
आपका साथी