अध्यक्ष एवं सचिव के लिए आज होगा मतदान

सिविल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष व सचिव पद के लिए 24 जुलाई को मत

By JagranEdited By: Publish:Fri, 23 Jul 2021 05:02 PM (IST) Updated:Fri, 23 Jul 2021 05:02 PM (IST)
अध्यक्ष एवं सचिव के लिए आज होगा मतदान
अध्यक्ष एवं सचिव के लिए आज होगा मतदान

जागरण संवाददाता, दुद्धी (सोनभद्र) : सिविल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष व सचिव पद के लिए 24 जुलाई को मतदान होगा। इस बाबत इल्डर कमेटी के अध्यक्ष ओमप्रकाश मिश्रा ने बताया कि सुबह दस से तीन बजे तक मतदान होगा। इसके आधे घंटे के अंतराल के बाद मतगणना के पश्चात विजयी उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की जाएगी।

इस बाबत विस्तार पूर्वक जानकारी देते हुए कमेटी के सदस्य विष्णुकांत तिवारी ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए रामेश्वर प्रसाद तिवारी, प्रभु सिंह एवं शिवशंकर प्रसाद व सचिव के लिए महेंद्र जायसवाल एवं ज्ञानी प्रसाद द्वारा प्रबल दावेदारी की गई है। चुनाव अधिकारी नागेंद्र नाथ श्रीवास्तव ने बताया कि इन पदों के अलावा वरिष्ठ उपाध्यक्ष के लिए सत्यनारायण यादव, उपाध्यक्ष के लिए अरविद कुमार यादव तथा सह सचिव प्रशासन के लिए जवाहरलाल गुप्त तथा गवर्निंग काउंसिल वरिष्ठ के लिए अवधेश प्रसाद शुक्ला एवं गवर्निंग काउंसिल कनिष्ठ के लिए संतोष कुमार ओझा का निर्विरोध निर्वाचन तय है। अध्यक्ष व सचिव पद के लिए सुबह 10 से तीन बजे तक मतदान होगा। तत्पश्चात मतगणना एवं परिणाम की घोषणा की जाएगी। 26 जुलाई को नई कार्यकारिणी शपथ ग्रहण समारोह के जरिए पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई जाएगी। समस्त चुनावी प्रक्रिया में कोविड गाइडलाइंस के तहत मास्क व सामाजिक दूरी का पालन करना अनिवार्य होगा। प्रत्याशियों ने झोकी ताकत

सिविल बार के अध्यक्ष एवं सचिव पद के लिए किस्मत आजमा रहे प्रत्याशियों ने चुनाव प्रचार के अंतिम दिन शुक्रवार को प्रचार में अपनी पूरी ताकत झोक दी। अध्यक्ष पद के तीनों दावेदारों द्वारा पूरे गर्म जोशी के साथ डोर टू डोर मतदाताओं से समर्थन की अपील की जा रही है।

chat bot
आपका साथी