मतदान को लेकर अधिवक्ताओं में बढ़ी सरगर्मी

दुद्धी बार एसोसिएशन के चुनाव सत्र 2021-22 के लिए शुक्रवार को

By JagranEdited By: Publish:Fri, 15 Jan 2021 07:27 PM (IST) Updated:Fri, 15 Jan 2021 07:27 PM (IST)
मतदान को लेकर अधिवक्ताओं में बढ़ी सरगर्मी
मतदान को लेकर अधिवक्ताओं में बढ़ी सरगर्मी

जागरण संवाददाता, दुद्धी (सोनभद्र) : दुद्धी बार एसोसिएशन के चुनाव सत्र 2021-22 के लिए शुक्रवार को नामांकन जांच एवं वापसी प्रक्रिया संपन्न हुई। अध्यक्ष, वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं सचिव पद के लिए कुल आठ प्रत्याशी चुनावी मैदान में किस्मत आजमाएंगे। इसके अलावा नौ लोगों का निर्विरोध निर्वाचन तय है। इल्डर कमेटी के चेयरमैन अशोक कुमार ने बताया कि नामांकन जांच एवं पर्चा वापसी के बाद अध्यक्ष पद के लिए कैलाश कुमार गुप्ता एवं रामपाल जौहरी आमने सामने मैदान में हैं। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर भी राजकुमार एवं संतोष कुमार की सीधी टक्कर होगी। दिलचस्प लड़ाई सचिव पद के लिए होगी। जिसमें चार लोग प्रदीप कुमार, दिनेश कुमार, रामप्रकाश सिन्हा व अजय रतनेंद्र जायसवाल मैदान में डटे है। निर्विरोध चुने जाने वालों में उपाध्यक्ष 10 वर्ष से ऊपर में विरेंद्र कुमार व रामसागर तथा उपाध्यक्ष दो वर्ष से ऊपर में दिलीप कुमार पांडेय व धर्मवीर तथा सह सचिव प्रशासन में आलोक कुमार सिंह, सह सचिव प्रकाशन में देवेश मोहन, सह सचिव पुस्तकालय में यशवंत कुमार शर्मा एवं कोषाध्यक्ष में विष्णु कुमार सिंह तथा गवर्निंग काउंसिल 15 वर्ष से ऊपर में ओमप्रकाश अग्रहरि का नाम शामिल है। जिनका निर्विरोध निर्वाचन तय है। उपाध्यक्ष 10 वर्ष से ऊपर पद के प्रत्याशी पवन कुमार दुबे का पर्चा मतदाता सूची में नाम न होने के कारण खारिज कर दिया गया। किसी भी प्रत्याशी ने पर्चा वापस नहीं लिया है। नामांकन पत्रों की जांच एवं वापसी के प्रक्रिया के बाद शुक्रवार को वैध प्रत्याशियों की सूची प्रकाशित कर दी गयी है। 19 जनवरी को सुबह 11 से दोपहर साढ़े तीन बजे तक मतदान होगा। उसी दिन सायं चार बजे से मतगणना होगी। इल्डर कमेटी के वरिष्ठ मेम्बर रामअजोर भारती, रामदुलारे गुप्ता, अरुणोदय जौहरी व सुरेश पांडेय ने अपनी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभाई।

chat bot
आपका साथी