लोकतंत्र की मजबूती को करें मतदान

लोकतंत्र को मजबूत बनाना है तो मतदान सभी को करना चाहिए। हम ऐसे नेता को चुनें जो आम आदमी के हित में कार्य करे। शत प्रतिशत मतदान से ही लोकतंत्र को सही दिशा दे पाएंग।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 27 Mar 2019 09:28 PM (IST) Updated:Thu, 28 Mar 2019 06:29 AM (IST)
लोकतंत्र की मजबूती को करें मतदान
लोकतंत्र की मजबूती को करें मतदान

जासं,सोनभद्र : लोकतंत्र को मजबूत बनाना है तो मतदान सभी को करना चाहिए। हम ऐसे नेता को चुनें जो आम आदमी के हित में कार्य करे। शत-प्रतिशत मतदान से ही लोकतंत्र को सही दिशा दे पाएंगे। इसलिए सभी अपनी जिम्मेदारी समझकर मतदान अवश्य करें। लोकतंत्र को बचाने और बेहतर विकास के लिए वोट जरूर दें। वोट करेंगे तभी शिकायत का भी हक रखेंगे। सभी को मताधिकार का प्रयोग करना चाहिए। मतदान के दिन सभी आयु वर्गों के लोग घरों से निकलें और लोकतंत्र की मजबूती के लिए वोट करें। अपने और प्रदेश के समृद्ध भविष्य के लिए सभी को मतदान करना होगा। मतदान लोकतंत्र का महापर्व है। इसमें प्रत्येक नागरिक की भागीदारी जरूरी है। हम सभी वोट देकर मजबूत लोकतंत्र बनाएं।

-बिमल चौकसे, अध्यक्ष लायंस क्लब ओबरा गौरव।

chat bot
आपका साथी