सरकार की नीतियों के खिलाफ होगी आवाज बुलंद

जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक सोमवार को नगर स्थित चाचा नेहरु पार्क में जिलाध्यक्ष रामराज सिंह गोंड़ की अध्यक्षता में हुई। मुख्य अतिथि के रुप में कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव एवं जनपद प्रभारी देवेन्द्र प्रताप सिंह मौजूद रहे। इस दौरान 21 से 27 नवंबर तक नुक्कड़ सभा बाल पेटिग पोस्टर पंपलेट बांटकर केन्द्र व प्रदेश सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ जागरुक किया जायेगा। प्रदेश सचिव ने कहा कि 21 से 2

By JagranEdited By: Publish:Mon, 18 Nov 2019 08:00 PM (IST) Updated:Tue, 19 Nov 2019 06:12 AM (IST)
सरकार की नीतियों के खिलाफ होगी आवाज बुलंद
सरकार की नीतियों के खिलाफ होगी आवाज बुलंद

जागरण संवाददाता, सोनभद्र : केन्द्र व प्रदेश सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ 21 से 27 नवंबर तक नुक्कड़ सभा, बाल पेटिग पोस्टर, पंपलेट बांटकर जागरूक किया जाएगा। ये बातें सोमवार को मुख्य अतिथि कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव एवं जनपद प्रभारी देवेन्द्र प्रताप सिंह ने कही।

जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक में कहा कि 30 नवंबर को दिल्ली में राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी व प्रियंका गांधी के नेतृत्व में आयोजित रैली में लोगों से पहुंचने की अपील की। चाचा नेहरू पार्क में जिलाध्यक्ष रामराज सिंह गोंड़ ने कहा कि अपने प्रभार क्षेत्रों में जाकर कार्यक्रम को सफल बनाएंगे। इसमें सुशील पाठक, नुरुद्दीन खान, लवकुश प्रसाद केशरी, चन्द्रकांत शर्मा, कन्हैया पांडेय, कमलेश ओझा, राजबली पांडेय, शत्रुंजय मिश्रा, संजय दुबे, मदन श्रीवास्तव, रमाकांत पांडेय, कौशलेश पाठक, दयाशंकर पांडेय, रामविलास पनिका आदि थे।

chat bot
आपका साथी