अनियंत्रित बाइक दीवार से टकराई, फ्लाई ओवर से गिरे दो युवकों की मौत

जागरण संवाददाता सोनभद्र मंगलवार की सुबह फ्लाई ओवर से गिरने से दो युवकों की मौत हो गई।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 18 May 2021 05:17 PM (IST) Updated:Tue, 18 May 2021 05:17 PM (IST)
अनियंत्रित बाइक दीवार से टकराई, फ्लाई ओवर से गिरे दो युवकों की मौत
अनियंत्रित बाइक दीवार से टकराई, फ्लाई ओवर से गिरे दो युवकों की मौत

जागरण संवाददाता, सोनभद्र : मंगलवार की सुबह फ्लाई ओवर से गिरने से दो युवकों की मौत हो गई। यह हादसा राब‌र्ट्सगंज कोतवाली से सटे स्वर्ण जयंती चौराहा के समीप हुआ।

राब‌र्ट्सगंज के चंडी तिराहा से उरमौरा की तरफ जा रही बाइक अनियंत्रित होने के बाद फ्लाई ओवर के सुरक्षा दीवार से टकराई और दोनों सवार फ्लाई ओवर के नीचे गिर पड़े।

राब‌र्ट्सगंज कोतवाली के परसी गांव के मूल निवासी व अखाड़ा मोहाल के रहने वाले विमलेश त्रिपाठी (35) पुत्र सदानंद त्रिपाठी व राब‌र्ट्सगंज तीनताली गांव निवासी गुड्डू (34) पुत्र लक्ष्मण मौर्या चंडी तिराहा की तरफ से उरमौरा की तरफ जा रहे थे। बाइक गुड्डू मौर्य चला रहे थे। सुबह सवा 10 बजे बाइक फ्लाई ओवर पर कोतवाली राब‌र्ट्सगंज से थोड़ा आगे बढ़ी थी तभी अनियंत्रित हो गई। अनियंत्रित बाइक सबसे पहले फ्लाई ओवर के सुरक्षा दीवार से टकराई। टक्कर की वजह से बाइक सवार विमलेश त्रिपाठी व गुड्डू तेज झटके की वजह से बाइक से उछल पड़े और फ्लाईओवर के नीचे गिर पड़े। उनके फ्लाईओवर से नीचे गिरते ही कोहराम मच गया।

प्रभारी निरीक्षक अविनाश चंद्र सिन्हा हमराहियों के साथ मौके पर पहुंच गए। दोनों घायलों को तत्काल जिला अस्पताल भेजा गया जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। तिनताली निवासी गुड्डू, विमलेश का चालक बताया जा रहा है और वही बाइक भी चला रहा था। दोनों की मौत की सूचना जैसे ही परिवार के सदस्यों को हुई करुण क्रंदन से माहौल गमगीन हो गया। दोनों गांव में मातम छा गया।

गौरतलब है कि इन दिनों रफ्तार की मार और यातायात नियमों का अनुपालन न होने के कारण जनपद में सड़क दुर्घटनाएं बढ़ गई हैं।

chat bot
आपका साथी