अल्ट्राटेक प्रबंधन के सहयोग से कन्या का विवाह

जासं डाला (सोनभद्र) आर्थिक रूप से कमजोर परिवार का सहयोगी बन अल्ट्राटेक सीमेंट प्रबंधन ने

By JagranEdited By: Publish:Thu, 17 Jun 2021 06:01 PM (IST) Updated:Thu, 17 Jun 2021 06:01 PM (IST)
अल्ट्राटेक प्रबंधन के सहयोग से कन्या का विवाह
अल्ट्राटेक प्रबंधन के सहयोग से कन्या का विवाह

जासं, डाला (सोनभद्र) : आर्थिक रूप से कमजोर परिवार का सहयोगी बन अल्ट्राटेक सीमेंट प्रबंधन ने गरीब कन्या का विवाह गुरुवार को सम्पन्न कराया। डाला क्षेत्र स्थित चन्द्रनगर चढ़ाई टावर के पास रहने वाले मोहर (दिव्यांग ) ने अपने पुत्री कु. जगवन्ती का विवाह कोठा टोला निवासी विकास पुत्र सेवालाल से किया है। मोहर की चार पुत्रियां हैं। लाकडाउन के कारण बेरोजगारी, निर्धनता, दैनिक मजदूरी करने वालों के सामने आर्थिक संकट उत्पन्न हुआ है। लड़की के पिता ने अल्ट्राटेक सीमेंट फैक्ट्री के इकाई प्रमुख राहुल सहगल से सहयोग की अपेक्षा रखा। इकाई प्रमुख ने कन्या एव वर पक्ष को यथासंभव सहयोग प्रदान किया। इस सहयोग से लड़की के माता-पिता ने अल्ट्राटेक प्रबंधन का धन्यवाद देते हुए आभार प्रकट किया। प्रबंधन के इस सहयोग से पूरे क्षेत्र में हर्ष है। यूनिट हेड राहुल सहगल ने कहा कि प्रबंधन ऐसे निर्धन परिवार के साथ खड़ा है।

chat bot
आपका साथी