भाजपा सरकार में आदिवासियों की गई अनदेखी

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय कुमारलल्लूने शुक्रवार को सलखन में जन चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याओं को सुना। इस दौरान भाजपा सरकार पर आदिवासियों की अनदेखी किए जाने का आरोप लगाया। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा की जिले में आदिवासियों के साथ घोर अन्याय हो रहा है। आदिवासी किसानों व नौजवानों का भविष्य कांग्रेस के शासन में ही सुरक्षित था। कांग्रेस की सरकार ने डाला

By JagranEdited By: Publish:Fri, 24 Jan 2020 07:12 PM (IST) Updated:Sat, 25 Jan 2020 06:09 AM (IST)
भाजपा सरकार में आदिवासियों की गई अनदेखी
भाजपा सरकार में आदिवासियों की गई अनदेखी

जागरण संवाददाता, पटवध/गुरमा : प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने शुक्रवार को सलखन में जन चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याओं को सुना। इस दौरान भाजपा सरकार पर आदिवासियों की अनदेखी किए जाने का आरोप लगाया।

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा की जिले में आदिवासियों के साथ घोर अन्याय हो रहा है। आदिवासी किसानों व नौजवानों का भविष्य कांग्रेस के शासन में ही सुरक्षित था। कांग्रेस की सरकार ने डाला व चुर्क में फैक्ट्री रेल लाइन व ओबरा, अनपरा समेत कई स्थानों पर बिजली घर, कल काराखाने खोल कर यहां के बेरोजगारों को रोजगार देने का काम किया था। कहा कि भाजपा सरकार में अगर कोई रोजगार मांगता है तो उसके ऊपर पुलिस की तरफ से लाठी बरसाई जाती है। कहा कि किसानों को नहरों का पानी, क्रय केन्द्रों पर धान की खरीददारी नहीं हो रही है। किसानों का बकाया रुपयों का भुगतान नहीं किया जा रहा है। इससे किसान परेशान होकर आत्महत्या कर रहे हैं। कहा कि आदिवासियों का सदैव जल, जंगल जमीन पर मौलिक अधिकार रहा है। अगर यहां के किसान अपना घर बनाने के लिए एक टाली मिट्टी व नदी से बालू लाता है तो उसे मुकदमा कर जेल भेज दिया जाता है। आदिवासियों को अपने बाप दादाओं के जमीन से वन विभाग बेदखल कर रहा है। कहा कि यदि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनेगी तो पुन: जल जंगल जमीन पर आदिवासियों का अधिकार होगा। उभ्भा कांड का जिक्र करते हुए कहा की इस कांड की बीज 2017 में भाजपा के शासनकाल मे बोई गई थी। आदिवासी की जमीन हड़प कर माफियाओं के पक्ष में जमीन रजिस्ट्री करा दी गयी। इस मौके पर पार्टी के जिलाध्यक्ष रामराज गोंड़, पूर्व राज्य मंत्री सुभाष खरवार, धीरज सिंह, बृजेश तिवारी, शंत्रुजय मिश्रा, पंकज मिश्रा, बाबूलाल पनिका, रमेश देव पांडेय, नामवर कुशवाहा आदि रहे।

chat bot
आपका साथी