वन भूमि पर कब्जा कर रहा ट्रैक्टर पकड़ाया, चालक फरार

जागरण संवाददाता रामगढ़(सोनभद्र) स्थानीय वन रेंज के सोहदाग गांव में वन भूमि पर जोताई करके अवैध कब्जा कर रहे ट्रैक्टर को शुक्रवार की रात वन विभाग की टीम ने निरीक्षण के दौरान पकड़ लिया। टीम को आता देखकर ट्रैक्टर चालक फरार हो गया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 23 Oct 2021 10:47 PM (IST) Updated:Sat, 23 Oct 2021 10:47 PM (IST)
वन भूमि पर कब्जा कर रहा ट्रैक्टर पकड़ाया, चालक फरार
वन भूमि पर कब्जा कर रहा ट्रैक्टर पकड़ाया, चालक फरार

जागरण संवाददाता, रामगढ़(सोनभद्र) : स्थानीय वन रेंज के सोहदाग गांव में वन भूमि पर जोताई करके अवैध कब्जा कर रहे ट्रैक्टर को शुक्रवार की रात वन विभाग की टीम ने निरीक्षण के दौरान पकड़ लिया। टीम को आता देखकर ट्रैक्टर चालक फरार हो गया। वन भूमि पर अवैध अतिक्रमण व लकड़ी काटने वालों के खिलाफ प्रभागीय वनाधिकारी संजीव कुमार सिंह के निर्देश पर अभियान चलाया जा रहा है।

वन क्षेत्राधिकारी रामगढ़ रेंज सत्येंद्र कुमार सिंह ने बताया कि बीते शुक्रवार देर रात करीब साढ़े आठ बजे मुखबिर से सूचना मिली कि रामगढ़ वन रेंज के सोहदाग गांव के जंगल में गांव का ही दबंग राम मूरत खरवार नामक व्यक्ति अपने ट्रैक्टर से वन भूमि को जोतकर अतिक्रमण करने की फिराक में है। सूचना मिलने पर वन क्षेत्राधिकारी रामगढ़ रेंज ने अपने वन कर्मियों की टीम के साथ देर रात पहुंचा तो देखा कि एक व्यक्ति ट्रैक्टर से जुताई कर रहा था। वन विभाग की टीम को देखते ही ट्रैक्टर छोड़कर फरार हो गया। रात में ही वन विभाग ने ट्रैक्टर को हल सहित खिचवा कर वन रेंज कार्यालय रामगढ़ ले आते हुए विभागीय कार्यवाही की गई। वन क्षेत्राधिकारी ने बताया कि ट्रैक्टर राम मूरत खरवार निवासी सोहदाग का ही है। बताया जाता है कि वह दबंग व्यक्ति वन भूमि पर अतिक्रमण करने का आदी है। इससे पहले लगभग तीन बीघे वन भूमि के क्षेत्र पर वह जोताई भी कर चुका था। मौके पर पहुंचने वाली टीम में वन दारोगा राजेंद्र शर्मा, जन्मेजय सिंह, शिवशंकर, घनश्याम शुक्ला, मजहर हुसैन, जवाहिर प्रसाद आदि थे।

chat bot
आपका साथी