किसानों को जारी नहीं हो रहा टोकन, संकट

जागरण संवाददाता मधुपुर(सोनभद्र) गेहूं बेचने के लिए आनलाइन पंजीकरण कराने के बाद भी किस

By JagranEdited By: Publish:Tue, 18 May 2021 06:17 PM (IST) Updated:Tue, 18 May 2021 06:17 PM (IST)
किसानों को जारी नहीं हो रहा टोकन, संकट
किसानों को जारी नहीं हो रहा टोकन, संकट

जागरण संवाददाता, मधुपुर(सोनभद्र) : गेहूं बेचने के लिए आनलाइन पंजीकरण कराने के बाद भी किसानों को टोकन जारी नहीं हो रहा है। इसके चलते किसान अपने उपज को बेचने से वंचित रह जा रहे हैं। इसको लेकर किसानों में जिला प्रशासन के खिलाफ आक्रोश देखा जा रहा है।

किसान श्रवण कुमार सिंह, बचाउ यादव, चंद्रभान देव, चरन यादव ने बताया कि गेहूं बेचने के लिए दो माह पूर्व आनलाइन करा कर लेखपाल द्वारा सत्यापित करा कर पास करने के लिए परगना मजिस्ट्रेट के यहां कागजात जमा किया था। मगर आज तक पास करके टोकन जारी नहीं किया गया। इससे हम लोग गेहूं बेचने के लिए दर-दर भटक रहे हैं। एसडीएम कार्यालय में जाते हैं तो तो अक्सर बंद रहता है। अपनी फरियाद किस से कहें कोई सुनने वाला नहीं है। कहा कि एक ओर प्रदेश व केंद्र सरकार किसानों की हिमायती बनती है, मगर आज सबसे अधिक दुर्दशा किसानों की हो रही है। किसानों की कोई सुनने वाला नहीं है। टोकन जारी नहीं होने से किसान अपने उपज को बिचौलियों को सस्ते दर पर बेचने के लिए मजबूर हैं। इस संबंध में किसानों ने प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पास शिकायती पत्र भेजकर किसानों की हो रही दुर्दशा की ओर ध्यान आकृष्ट कराते हुए समस्या का समाधान करने की मांग की।

chat bot
आपका साथी