संक्रमण से बचाव के लिए कस्बों को किया सैनिटाइज

कोरोना संक्रमण से बचाव को लेकर प्रशासन की तरफ से सावधानी बरती जा रही है। रविवार को पहले वीकेंड लाकडाउन के दौरान संक्रमण न फैले इसके लिए सभी नगरों को सैनिटाइज किया गया। गलियों में ब्लीचिग पाउडर का छिड़काव किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 18 Apr 2021 04:49 PM (IST) Updated:Sun, 18 Apr 2021 04:49 PM (IST)
संक्रमण से बचाव के लिए कस्बों को किया सैनिटाइज
संक्रमण से बचाव के लिए कस्बों को किया सैनिटाइज

जागरण संवाददाता, सोनभद्र : कोरोना संक्रमण से बचाव को लेकर प्रशासन की तरफ से सावधानी बरती जा रही है। रविवार को पहले वीकेंड लाकडाउन के दौरान संक्रमण न फैले इसके लिए सभी नगरों को सैनिटाइज किया गया। गलियों में ब्लीचिग पाउडर का छिड़काव किया गया।

राब‌र्ट्सगंज नगरपालिका क्षेत्र में ईओ प्रदीप गिरी के नेतृत्व में नगर को सैनिटाइज किया गया। इस दौरान नगर में दो फायर बिग्रेड व दो स्प्रे टैंकर लगाकर छिड़काव किया गया। पूरे नगर पालिका क्षेत्र में दो फायर बिग्रेड को लगवाकर नगर के चौड़े स्थानों को सैनिटाइज किया गया। नगर के सभी मुख्य चौराहे, मेन बाजार, सार्वजनिक जगहों पर आवागमन करने वाली आदि जगहों पर सैनिटाइजर का छिड़काव किया गया। वहीं दो स्प्रे टैंकर से जहां कम जगह है वहां पर छिड़काव हुआ। पतली गलियों में बैटरी चालित छोटी स्प्रे मशीन से छिड़काव किया गया। नगर पंचायत ईओ ने बताया कि कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए नगर में सैनिटाइजर का छिड़काव किया जा रहा है। व्यापक अभियान का सदर एसडीएम डा. केएस पांडेय ने निरीक्षण किया।

रेणुकूट : कोरोना के बढ़ते मामले को लेकर रेणुकूट नगर पंचायत क्षेत्र में ईओ अनीता शुक्ला के नेतृत्व में सैनिटाइज किया गया। नगर के चाचा कालोनी, कृष्णा मंदिर, हरिदास नगर, वी मार्ट, मुर्धवा तिराहे समेत विभिन्न वार्डों में विशेष सैनिटाइज अभियान चलाया गया। इसके अलावा संक्रमण न फैले इसके लिए ब्लीचिग पाउडर का छिड़काव हुआ। कर्मियों की तरफ से साफ-सफाई भी कराई गई। नगर में फैले कूड़ों को हटाया गया। इस मौके पर एसडीएम दुद्धी रमेश कुमार आदि थे।

chat bot
आपका साथी