सोबाए चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए तीन ने लिया पर्चा

जागरण संवाददाता सोनभद्र सोबाए यानी सोनभद्र बार एसोसिएशन के कार्यकारिणी चुनाव की प्रक्रिया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 16 Dec 2020 06:47 PM (IST) Updated:Wed, 16 Dec 2020 06:47 PM (IST)
सोबाए चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए तीन ने लिया पर्चा
सोबाए चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए तीन ने लिया पर्चा

जागरण संवाददाता, सोनभद्र : सोबाए यानी सोनभद्र बार एसोसिएशन के कार्यकारिणी चुनाव की प्रक्रिया बुधवार से शुरू हो गई। पहले दिन अध्यक्ष पद के लिए तीन अधिवक्ताओं ने नामांकन पर्चा लिया। गुरुवार को नामांकन करने की अंतिम तिथि तय की गई है। मतदान 23 को व मतगणना 24 दिसंबर को होनी है।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी विनोद कुमार चौबे ने बताया कि अध्यक्ष पद में लिए महेंद्र प्रसाद शुक्ल, चंद्र प्रकाश द्विवेदी व ओम प्रकाश पाठक ने पर्चा लिया। चंद्र प्रकाश द्विवेदी ने अध्यक्ष पद का पर्चा जमा भी कर दिया। गुरुवार को भी पर्चा खरीद व जमा का समय शाम चार बजे तक निर्धारित है। महामंत्री पद के लिए क्रमश: सत्यदेव पांडेय, मुहम्मद असलम, अंशुमान सिंह व चंद्रपाल शुक्ला ने पर्चा लिया। कोषाध्यक्ष पद पर केवल सुरेश कुमार मिश्रा ने पर्चा लिया। वरिष्ठ उपाध्यक्ष, उपाध्यक्ष दस वर्ष से अधिक एवं कम व संयुक्त मंत्री, पुस्तकालय मंत्री, प्रकाशन मंत्री व प्रशासन मंत्री के भी सभी पर्चे बिक चुके हैं। 18 दिसंबर को नामांकन पत्रों की जांच व आपत्ति पर सुनवाई की जाएगी। इसमें सहायक निर्वाचन अधिकारी धीरज पांडेय, शारदा प्रसाद मौर्य, पीके जायसवाल, शक्तिसेन, सुरेश सिंह, पीयूष मिश्रा आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी