परियोजना कर्मी के सरकारी आवास से छह लाख की चोरी

जासं ओबरा (सोनभद्र) ओबरा परियोजना में कार्यरत कर्मचारी के आवास में 3.5 लाख नगदी सहित लगभ

By JagranEdited By: Publish:Fri, 26 Nov 2021 06:40 PM (IST) Updated:Fri, 26 Nov 2021 06:40 PM (IST)
परियोजना कर्मी के सरकारी आवास से छह लाख की चोरी
परियोजना कर्मी के सरकारी आवास से छह लाख की चोरी

जासं, ओबरा (सोनभद्र) : ओबरा परियोजना में कार्यरत कर्मचारी के आवास में 3.5 लाख नगदी सहित लगभग छह लाख की चोरी हुई है। घटना कर्मचारी रमेश चंद्रा के आवास संख्या 10 द्धितीय 155 में हुई। घटना के समय रमेश मीरजापुर स्थित अपने गांव गए हुए थे। घटना की सूचना पर पहुंचे ओबरा सीओ शंकर प्रसाद एवं थाना प्रभारी अभय कुमार सिंह ने मौके का मुआयना किया है। पीड़ित के घर के पीछे का दरवाजा टूटा होने के साथ रेलिग टूटी पाई गई है। रमेश चंद्रा द्वारा दी गई तहरीर के अनुसार 24 नवंबर को वह अवकाश लेकर पैतृक निवास मीरजापुर गए थे। 25 नवंबर की रात 12 बजे के करीब वह अपने आवास पर पहुंचे। शुक्रवार सुबह की पाली में ड्यूटी होने के कारण वह पहले कमरे में ही सो गए। सुबह जब वह ड्यूटी जाने के लिए उठे तब तैयार होने के लिए बगल के कमरे में गए। कमरे का बल्ब नहीं जलने पर उसने मोबाइल का टार्च जलाया तब चारो ओर बिखरे समान से उसे किसी अनहोनी की आशंका हुई। पूरे कमरे का मुआयना किए तब टूटी आलमारी और बक्शे को देखकर चोरी की पुष्टि हुई। तहरीर के अनुसार 3.5 लाख नगदी सहित पैतृक गहना दो जोड़ी कंगन, एक जोड़ी बाली, सोने की दो चैन, दो अंगूठी एवं चांदी का मांग टीका गायब था। रमेश ने बताया कि कोचिग क्लास खोलने के लिए नगदी की व्यवस्था की थी।

chat bot
आपका साथी