मौसम ने ली करवट, आंधी व पानी के साथ गिरे ओले

मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। गुरुवार सुबह दस बजे के बाद आसमान पर बादलों की आवाजाही बढ़ने लगी। दोपहर होते-होते जिले के कई क्षेत्रों में आंधी व बारिश शुरू हो गई। हवा की रफ्तार तेज होने के कारण कई पेड़ क्षतिग्रस्त हो गए वहीं बारिश से लगातार बढ़ते गर्मी में लगाम लग गया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 06 May 2021 05:51 PM (IST) Updated:Thu, 06 May 2021 05:51 PM (IST)
मौसम ने ली करवट, आंधी व पानी के साथ गिरे ओले
मौसम ने ली करवट, आंधी व पानी के साथ गिरे ओले

जागरण संवाददाता, सोनभद्र : मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। गुरुवार सुबह दस बजे के बाद आसमान पर बादलों की आवाजाही बढ़ने लगी। दोपहर होते-होते जिले के कई क्षेत्रों में आंधी व बारिश शुरू हो गई। हवा की रफ्तार तेज होने के कारण कई पेड़ क्षतिग्रस्त हो गए वहीं बारिश से लगातार बढ़ते गर्मी में लगाम लग गया। आंधी और बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत दी तो पेड़ों के गिरने और बिजली के तार टूटने से आपूर्ति व्यवस्था ने मुसीबत में डाल दी। एक पखवाड़े से लोग भीषण गर्मी से त्रस्त थे। गुरुवार दिन में चिलचिलाती धूप के बाद दोपहर के वक्त अचानक मौसम ने अपना रुख बदला और आसमान में बादल छा गए। बिजली कड़कने के साथ ही तेज आंधी शुरू हो गई। करीब 20 मिनट तक चली आंधी के बाद बारिश भी शुरू हो गई। तेज आंधी के चलते जिले के कई क्षेत्रों में सड़क के किनारे खड़े पेड़ धराशायी हो गए। पेड़ गिरने से इन स्थानों समेत कुछ अन्य इलाकों में बिजली तार भी टूट गए। हालांकि आंधी के दौरान बिजली सप्लाई बंद कर दी गई थी। दुद्धी स्थित रीवां-रांची मार्ग पर पेड़ गिरने से यातायात कुछ देर के लिए अवरूद्ध हो गया। इसके बाद पेड़ों को काटकर हटा दिया, लेकिन मौसम बदलने से गुरुवार के अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। जबकि न्यूनतम तापमान पारा भी 20 डिग्री तक पहुंच गया। इससे लोगों को राहत मिली।

महुली : विढमगंज थाना क्षेत्र में गुरुवार दोपहर बाद आई तेज आंधी में कई पेड़ धाराशायी हो गए। वहीं ग्यारह हजार वोल्टेज की मेन लाइन में आधा दर्जन पोल टूट कर गिर गए। इससे थाना क्षेत्र के हीराचक, पोलवा, महुली, जोरुखाड़, पतरिहा, फुलवार, डूमरा, जोरकहू, महुअरिया सहित दर्जनों गांवों में बिजली की आपूर्ति ठप हो गई है। गुरुवार की दोपहर दो बजे आसमान में अचानक बादल घिर आए। थोड़े ही देर में तेज आंधी चलने लगी। आंधी के प्रचंड वेग में कई पेड़ धाराशाई हो गए। हीराचक प्राथमिक विद्यालय के पास लगा दस केवीए का ट्रांसफार्मर पोल सहित उखड़ कर जमीन पर गिर गया। रींवा-रांची राजमार्ग के किनारे पहाड़ी के पास बड़ा महुआ का पेड़ मेन लाइन के तार पर टूटकर गिर जाने से तार सहित आधा दर्जन बिजली के पोल उखड़ कर गिर गए, जिससे क्षेत्र में बिजली की आपूर्ति बिल्कुल ठप हो गई है। इस दौरान करीब घंटे भर बारिश भी होती रही वहीं दस मिनट तक ओले गिरते रहे। बिजली विभाग के अवर अभियंता शैलेष कुमार ने कहा कि हीराचक में मेन लाइन के तार व पोल गिरने की सूचना है। इसे तत्काल ठीक कराने का कार्य शुरू कर दिया गया है। गेहूं को हुआ नुकसान

बेमौसम बारिश से जहां एक तरफ गर्मी से राहत मिली तो वहीं किसानों के लिए यह आफत से कम नहीं था। क्रय केंद्र पर गेहूं बिक्री का इंतजार कर रहे किसान अपनी ऊपज को बचाने की जुगत में दिखे। किसान विनोद, पंकज, मनोज ने बताया कि एकाएक मौसम खराब होने के कारण उन लोगों को कुछ समझ में ही नहीं आया। जहां तक हो सका अपनी ऊपज को बचाने का प्रयास किया गया है।

chat bot
आपका साथी