मौसम ने ली करवट, आसमान में छाये रहे बादल

जागरण संवाददाता सोनभद्र जिले में मौसम ने करवट लेना शुरू कर दिया है। अब सुबह और रात में कोहरा गिर रहा है। इससे सुबह वाहनों का संचालन धीमी गति से हा रहा है। जिले भर में दिन भर आसमान में बादल छाए रहे।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 04 Dec 2021 10:28 PM (IST) Updated:Sat, 04 Dec 2021 10:28 PM (IST)
मौसम ने ली करवट, आसमान में छाये रहे बादल
मौसम ने ली करवट, आसमान में छाये रहे बादल

जागरण संवाददाता, सोनभद्र: जिले में मौसम ने करवट लेना शुरू कर दिया है। अब सुबह और रात में कोहरा गिर रहा है। इससे सुबह वाहनों का संचालन धीमी गति से हा रहा है। जिले भर में दिन भर आसमान में बादल छाए रहे। हालांकि कुछ-कुछ देर के लिए हल्की धूप भी खिली लेकिन ज्यादातर समय आसमान में कोहरा छाया रहा। शनिवार को तापमान भी ठीकठाक ही रहा। अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 13.6 डिग्री सेल्सियस रहा। इस दौरान सर्द हवाएं चलीं, जिससे लोगों को ठंड का एहसास हुआ। अनपरा: ऊर्जांचल में शनिवार को दिन भर आसमान में बादल छाए रहे। सुबह में घनघोर कोहरा छाने लगा है। रात में गिरी ओंस की बूंदे सुबह में रिमझिम बारिश का एहसास करा रही है। आसमान में बादल छाने से ठंड में कुछ कमी आई है। लोगों का कहना है कि ठंड अपने शबाब पर आ रही है। इस दौरान यदि हवा या बारिश का क्रम शुरू हुआ तो पूर क्षेत्र ठिठुरन की आगोश में समा जाएंगा। मौसम के बदलते मिजाज से लोग ठंड से बचाव का हर संभव प्रयास कर रहे है। सड़क पर छाए कोहरे से आवागमन में भी चालकों को परेशानी हो रही है। वैनी: क्षेत्र में भीषण कोहरा व बादल छाए हुए हैं। अभी काफी धान खेतों में हैं। कुछ की मड़ाई चल रही है। बादलों की आवाजाही से किसान आशंकित हैं। इस समय बरसात हुई तो किसानों का काफी नुकसान होगा। पर्याप्त मजदूर न मिलने से अभी धान की कटाई काफी धीमी गति से हो रही है। जिन किसानों के अपने संसाधन है वह तेजी से काम निपटा रहे हैं लेकिन अभी काफी फसल खेतों में है। खराब मौसम देखकर किसान घबराए हुए हैं।

खलियारी: शनिवार को क्षेत्र में दिन पर कोहरा छाया रहा और ठंड हवाएं भी चलीं। इससे लोग ठिठुरे नजर आए। आसमान में छाए बादल को देख किसान सकते में रहे। किसानों को इस बात की चिता सता रही है कि कहीं बारिश न हो जाए क्योंकि ज्यादातर किसानों की फसल खेत में पड़ी हुई है।

chat bot
आपका साथी