प्रदेश सरकार ने किसानों के हित में किया काम

जागरण संवाददाता सोनभद्र भारतीय जनता पार्टी काशी प्रांत किसान मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष काशी प्रासाद तिवारी की अध्यक्षता में बुधवार को पार्टी कार्यालय पर बैठक हुई। इस दौरान 26 सितंबर को लखनऊ में मुख्यमंत्री की होने वाली किसान रैली को लेकर रणनीति बनाई गई।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 22 Sep 2021 10:24 PM (IST) Updated:Wed, 22 Sep 2021 10:24 PM (IST)
प्रदेश सरकार ने किसानों के हित में किया काम
प्रदेश सरकार ने किसानों के हित में किया काम

जागरण संवाददाता, सोनभद्र : भारतीय जनता पार्टी काशी प्रांत किसान मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष काशी प्रासाद तिवारी की अध्यक्षता में बुधवार को पार्टी कार्यालय पर बैठक हुई। इस दौरान 26 सितंबर को लखनऊ में मुख्यमंत्री की होने वाली किसान रैली को लेकर रणनीति बनाई गई।

क्षेत्रीय अध्यक्ष ने बताया कि बताया कि प्रदेश की योगी सरकार ने किसानों के हित में तमाम कार्य किए हैं, लेकिन कुछ राष्ट्र विरोधी तत्व किसानों के नाम पर देश को बदनाम करने का कुत्सित प्रयास कर रहे हैं। भाजपा सरकार ने किसानों के हित में तमाम तरह के निर्णय लिए हैं। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किसानों की आय दुगनी करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं। निश्चय ही जल्द ही किसानों को इसका लाभ भी दिया जाएगा। देश में घर-घर नल जैसी महत्वाकांक्षी योजना आज आकार ले रही है। जिले के लिए यह योजना महत्वपूर्ण है जहां पेयजल की भारी समस्या है। कहा कि 26 सितंबर को लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की होने वाली विशाल किसान रैली में जिले के 500 किसान रैली में जाएंगे। भाजपा प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य व गाजीपुर के प्रभारी अशोक मिश्रा, मछलीशहर जिले के मंत्री श्यामदत्त दुबे ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इस मौके पर आनंद कृष्ण त्रिपाठी, प्रशांत पांडेय, जयप्रकाश, कृष्ण कुमार पांडेय, गंगा सिंह, राजेश मिश्रा, मनीषा राय, मंजू गिरी, प्रकाश पांडेय, पप्पू दुबे, दिलीप चौबे, प्रथम श्रीवास्तव, विनोद तिवारी, संतोष बैसवार, गौरी शंकर कुशवाहा, ध्रुव कांत द्विवेदी, बृजेश कुमार पांडेय, अभय कांत दुबे, उमेश सिंह पटेल, धीरेंद्र प्रताप सिंह आदि थे। कार्यक्रम का संचालन महामंत्री नरसिंह पटेल व अनिल सिंह ने किया।

chat bot
आपका साथी