प्रधानपति को बदमाशों ने मारी गोली, हालत गंभीर

जागरण संवाददाता मधुपुर(सोनभद्र) राब‌र्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के लोहरा गांव में रविवार की रात मरीज बनकर उपचार कराने आए बदमाशों ने प्रधानपति को गोली मार दी। इससे वे गंभीर रुप से घायल हो गए। आस पास के लोगों की मदद से उसे उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मधुपुर में भर्ती कराया गया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 27 Sep 2021 04:42 PM (IST) Updated:Mon, 27 Sep 2021 04:42 PM (IST)
प्रधानपति को बदमाशों ने मारी गोली, हालत गंभीर
प्रधानपति को बदमाशों ने मारी गोली, हालत गंभीर

जागरण संवाददाता, मधुपुर(सोनभद्र) : राब‌र्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के लोहरा गांव में रविवार की रात मरीज बनकर उपचार कराने आए बदमाशों ने प्रधानपति को गोली मार दी। इससे वे गंभीर रुप से घायल हो गए। आस पास के लोगों की मदद से उसे उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मधुपुर में भर्ती कराया गया। गंभीर हालत होने पर चिकित्सकों ने ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया। प्रधान पत्नी की तहरीर पर राब‌र्ट्सगंज कोतवाली में पुलिस ने एक नामजद व दो अज्ञात के खिलाफ जान से मारने की कोशिश व एससी, एसटी एक्ट में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

लोहारा ग्राम पंचायत के ग्राम प्रधान मीना देवी के पति सुरेश भारती(30) घर में ही क्लीनिक चलाते हैं। रविवार की रात करीब 11 बजे रात में तीन लोग पहुंचे, इसमें एक व्यक्ति महिला का भेष बनाए हुए था और दो लोग उसके साथ थे। चिकित्सक के यहां इलाज कराने के बहाने पहुंचे तो पहले प्रधान मीना देवी घर के बाहर निकलीं। बदमाशों ने उनको ही मारना चाहा। इस पर वे चिल्लाते हुए छत पर भागकर चली गईं। आवाज सुनकर जब सुरेश भारती घर के दरवाजे पर पहुंचे तो बदमाशों ने उन पर गोली चला दी, जो उनके पैर में लगी। शोर-शरबा होने के बाद आसपास के लोग उनके घर की ओर दौड़ पड़े। पकड़े जाने की डर से बदमाश वहां से भाग निकले। घटना स्थल पर पहुंचे पूर्व जिला पंचायत सदस्य राजकुमार यादव ने चिकित्सक के घर पहुंचकर उनको मधुपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। गंभीर हालत होने पर सीएचसी के अधीक्षक डा. एपी सिंह ने उन्हें ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। सूचना पाकर सुकृत चौकी प्रभारी ज्ञानेंद्र सिंह दलबल के साथ चिकित्सक के घर पहुंचकर हमलावरों की खोजबीन की, मगर हमलावर घटना को अंजाम देने के बाद फरार हो गए। प्रधानपति ने बताया कि घर पर आने वाले लोग गमछा से अपना मुंह ढके हुए थे। उसमें से एक व्यक्ति को पहचान लिया हूं। उन्होंने बताया कि चुनाव के दौरान विवाद के चलते घटना को अंजाम दिया गया है। चुनाव को लेकर मुकदमा भी चल रहा है। सुकृत पुलिस चौकी प्रभारी ने बताया कि पिटू मौर्य निवासी गुलरहवा लोहरा के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई गई है और दो अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी गई है। डा. सुरेश भाजपा के पुराने सक्रिय कार्यकर्ता हैं और वर्तमान में भाजपा किसान मोर्चा के मंडल उपाध्यक्ष भी बनाए गए हैं। राब‌र्ट्सगंज कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक सत्यनारायण मिश्रा ने बताया कि प्रधान मीना देवी की तहरीर पर एक नामजद व दो अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

chat bot
आपका साथी