शादी समारोह से लौट रहे व्यक्ति की गोली मारकर हत्या

लीड-चित्र15--दुस्साहस सबहेड- मृतक के पुत्र की तहरीर पर तीन नामजद व एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा - जमीन में पाइप बिछाने को लेकर गांव के लोगों से चल रहा था विवाद -करमा थाना क्षेत्र के बिसहार जंगल के पास हुई सनसनीखेज वारदात

By JagranEdited By: Publish:Tue, 30 Nov 2021 04:59 PM (IST) Updated:Tue, 30 Nov 2021 04:59 PM (IST)
शादी समारोह से लौट रहे व्यक्ति की गोली मारकर हत्या
शादी समारोह से लौट रहे व्यक्ति की गोली मारकर हत्या

जागरण संवाददाता, घोरावल (सोनभद्र) : करमा थाना क्षेत्र के बिसहार जंगल के पास सोमवार की रात बदमाशों ने शादी समारोह से लौट रहे व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपित मौके से फरार हो गया। घटना सोनभद्र-मीरजापुर के बार्डर पर हुई। गोली की आवाज सुनकर पहुंचे लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। मृतक के पुत्र की तहरीर पर पुलिस तीन नामजद व एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है। जमीन में पाइप बिछाने को लेकर गांव में ही कुछ लोगों से विवाद चल रहा था।

थाना क्षेत्र के मगरदहां निवासी रामाआसरे मौर्य (50) एक शादी समारोह में शामिल होने सरंगा गांव गए थे। देर रात वह घर लौट रहे थे। जैसे ही वह बिसहार पहाड़ी से होकर गुजरने वाले रास्ते पर पहुंचे, उन्हें रोककर कनपटी पर सटाकर गोली मार दी। रात में गोली चलने की आवाज सुनकर लोग उस ओर पहुंचे। तब तक हमलावर फरार हो चुके थे। मृतक के पुत्र संतोष मौर्य ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसके गांव के राजेंद्र मौर्य, उसके बेटे जसवंत मौर्य, बिसहार गांव निवासी रामनिहाल बिद से खेत में पाइप बिछाने को लेकर विवाद चल रहा था। रात वह अपने पिता और चचेरे भाई गोलू, गांव के लालू मौर्य के साथ केकराही क्षेत्र के कठपुरवां गांव में शादी में गया था। रात करीब 9.30 बजे पिता और चचेरे भाई के साथ कठपुरवा से घर के लिए बाइक से चल दिए। बाइक उसके पिता चला रहे थे। लोग जैसे ही बिसहार जंगल के पास सूनसान स्थान पर पहुंचे, बदमाशों ने घेर लिया। इसी बीच रामनिहाल व राजेंद्र पिता जी से उलझ गए। जसवंत ने अपने पिता सहित अन्य के ललकारने पर रामआसरे के दाहिनी कनपटी पर गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद चारों तीन बाइक से बिसहार की तरफ भाग गए। संतोष ने भागकर घटना की जानकारी पुलिस को दी। एसएचओ प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि घटना की विभिन्न पहलुओं पर छानबीन की जा रही है। मृतक के पुत्र संतोष मौर्या की तहरीर पर राजेंद्र मौर्य, जसवंत मौर्य, रामनिहाल बिद व एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच में की जा रही है।

chat bot
आपका साथी