ओबरा-सी के लिए प्रमुख मार्ग होगा बंद

जागरण संवाददाता, ओबरा (सोनभद्र) : ओबरा तापीय परियोजना के विस्तारीकरण के तहत 10400 करोड

By JagranEdited By: Publish:Sun, 06 May 2018 11:02 PM (IST) Updated:Sun, 06 May 2018 11:02 PM (IST)
ओबरा-सी के लिए प्रमुख मार्ग होगा बंद
ओबरा-सी के लिए प्रमुख मार्ग होगा बंद

जागरण संवाददाता, ओबरा (सोनभद्र) : ओबरा तापीय परियोजना के विस्तारीकरण के तहत 10400 करोड़ की लागत में बनने वाले 1320 मेगावाट क्षमता के ओबरा-सी परियोजना को लेकर बदलाव का दौर जारी है। ओबरा-सी के लिए चल रहे समतलीकरण के सेक्टर पांच में पहुंचने के कारण कई मार्गों को बंद करने की घोषणा कर दी गयी है, जिसमें नगर का सबसे प्रमुख मार्ग महात्मा गांधी मार्ग भी शामिल है।

ओबरा पावर हाउस जाने वाले इस प्रमुख मार्ग को आगामी 10 मई से बंद करने की सूचना कई जगहों पर कोरियन कंपनी द्वारा प्रसारित कर दी गयी है। कोरियन कंपनी दुसान पावर द्वारा इसके लिए नागरिकों से सहयोग की अपेक्षा भी की है। पावर हाउस जाने वाले महात्मा गांधी मार्ग को गांधी मैदान के पास बंद किया जाएगा।

इसके अलावा गांधी मैदान से वाया हनुमान मंदिर आंबेडकर चौक के बीच में सेक्टर पांच में आने वाले मार्गों को भी बंद कर दिया जाएगा। इन मार्गों के बंद होने पर वीआइपी रोड और चोपन रोड पर वाहनों को डायवर्जन किया जाएगा, जिसके कारण इन मार्गों की व्यस्तता में वृद्धि की संभावना है। महत्वपूर्ण है महात्मा गांधी मार्ग

10 मई से बंद होने वाले विभिन्न मार्गों में महात्मा गांधी मार्ग सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण मार्ग है। क्लब नं. एक से परियोजना गेट तक जाने वाले इस मार्ग से ही ज्यादातर परियोजना कर्मी पावर हाउस जाते रहे हैं। 10 मई के बाद गांधी मैदान के पास इस मार्ग से प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं है कि परियोजना कर्मियों के लिए भी यह प्रतिबंध रहेगा या नहीं। इस मार्ग के बंद होने से रविवार को इसी मार्ग पर लगने वाला साप्ताहिक सब्जी बाजार भी बंद हो जाएगा। मार्ग के डायवर्जन होने की दशा में लगभग आधा किलोमीटर से ज्यादा का सफर बढ़ जाएगा।

chat bot
आपका साथी