बहड़हर युवराज के अंतिम दर्शन को उमड़े लोग

जिले की रियासत रहे बड़हर के युवराज अभ्युदय ब्रह्मशाह की बुधवार को अंतिम शव यात्रा का दर्शन के लिए राजपुर महल में काफी संख्या में लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। लोगों ने नम आंखों से युवराज को अंतिम विदाई दी। शाहगंज राजपुर कस्बे समेत आसपास की दुकानें भी पूरी तरह से बंद रही। पूरा क्षेत्र कुंवर के आकस्मिक निधन से शोक में डूब गया। कुंवर अभ्युदय ब्रह्म शाह की अंतिम शव यात्रा राजपुर महल से दोपहर 12 बजे महुअरिया श्रीनगर पहुंची। इसके बाद डेढ़ बजे कुंवर के शव को चचेरे भाई बाबा ब्रह्मशाह ने मुखाग्नि दी।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 08 Jul 2020 06:57 PM (IST) Updated:Thu, 09 Jul 2020 06:09 AM (IST)
बहड़हर युवराज के अंतिम दर्शन को उमड़े लोग
बहड़हर युवराज के अंतिम दर्शन को उमड़े लोग

जागरण संवाददाता, शाहगंज (सोनभद्र) : जिले की रियासत रहे बड़हर के युवराज अभ्युदय ब्रह्मशाह की बुधवार को अंतिम शव यात्रा का दर्शन के लिए राजपुर महल में काफी संख्या में लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। लोगों ने नम आंखों से युवराज को अंतिम विदाई दी। शाहगंज राजपुर कस्बे समेत आसपास की दुकानें भी पूरी तरह से बंद रही। पूरा क्षेत्र कुंवर के आकस्मिक निधन से शोक में डूब गया।

कुंवर अभ्युदय ब्रह्म शाह की अंतिम शव यात्रा राजपुर महल से दोपहर 12 बजे महुअरिया श्रीनगर पहुंची। इसके बाद डेढ़ बजे कुंवर के शव को चचेरे भाई बाबा ब्रह्मशाह ने मुखाग्नि दी। अंतिम शव यात्रा में शामिल होने के लिए ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग राजपुर महल में सुबह से ही पहुंचने लगे थे। दो किलोमीटर तक पैदल शव यात्रा में हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए थे। कुंवर के आकस्मिक निधन से शाहगंज कस्बे समेत आसपास के क्षेत्रों में सभी दुकानदारों ने अपनी-अपनी दुकानें भी बंद कर दी थी। शव यात्रा में बड़हर रियासत के राजा आभूषण ब्रह्माशाह, क्रांति ब्रह्मशाह, बुद्धेश्वर प्रताप सिंह, राजू सिंह, पंकज सिंह, मार्तंड प्रताप सिंह आदि शामिल रहे।

chat bot
आपका साथी