झारखंड सीमा पर बीहड़ में घुसी फोर्स, जंगलों को खंगाला

जागरण संवाददाता विढमगंज (सोनभद्र) नक्सल विरोधी अभियान के तहत रविवार को जिले की पुलिस ने जंगल व पहाड़ को खंगाला। बीहड़ में घुसी फोर्स ने ग्रामीणों से ताजा हालात की जानकारी लेने के बाद उन्हें सुरक्षा व भयमुक्त वातावरण बनाने की पहल की। इस दौरान ग्रामीण अंचलों में हुए विकास कार्यों की जानकारी ग्रामीणों के जुबानी ली।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 08 Dec 2019 07:47 PM (IST) Updated:Sun, 08 Dec 2019 09:32 PM (IST)
झारखंड सीमा पर बीहड़ में घुसी फोर्स, जंगलों को खंगाला
झारखंड सीमा पर बीहड़ में घुसी फोर्स, जंगलों को खंगाला

जागरण संवाददाता, विढमगंज (सोनभद्र) : नक्सल विरोधी अभियान के तहत रविवार को जिले की पुलिस ने जंगल व पहाड़ को खंगाला। बीहड़ में घुसी फोर्स ने ग्रामीणों से ताजा हालात की जानकारी लेने के बाद सुरक्षा व भयमुक्त वातावरण बनाने की पहल की। इस दौरान ग्रामीण अंचलों में हुए विकास कार्यों की जानकारी ग्रामीणों की जुबानी ली।

झारखंड प्रांत के गढ़वा जिला अंतर्गत थाना धुरकी के ग्राम भूमफोर सीमा पर कुदरी व बरखोहरा गांव में नक्सली गतिविधियों की रोकथाम के लिए अभियान चलाया गया। क्षेत्राधिकारी दुद्धी व घोरावल के नेतृत्व में विढमगंज, क्राइम ब्रांच, कोन, म्योरपुर, बीजपुर व दुद्धी पुलिस के अलावा एक प्लाटून सीआरपीएफ व तीन प्लाटून पीएसी के जवानों ने जंगलों को खंगाला। जनपद के कुदरी व बरखोहरा सीमा पर जंगलों को खंगालने के बाद फोर्स ने बरखोहरा के ग्रामीणों से उनकी समस्याएं भी जानी। बरखोरहा तिराहे पर मौजूद ग्रामीणों से भी हालात का जायजा लिया। इस दौरान वरिष्ठ नागरिकों के पंजीकरण व विकास कार्यों की स्थिति की भी जानकारी ली गई। ग्रामीणों से अपील की गई कि वे नक्सली गतिविधियों पर नजर बनाए रखे व संदिग्ध व्यक्तियों को देखे जाने पर तत्काल अवगत कराएं। रामकरण यादव, लालमन यादव, मनोज यादव, धर्मवीर भुइयां, रामप्रसाद यादव, रामसेवक यादव, भगवानदास यादव, संतोष यादव, सखी चंद यादव, कमलेश यादव, कामेश्वर, राजू, अमेरिका, बनारसी यादव व बोधन यादव ने पुलिस को कई समस्याओं से अवगत कराया। भरत को मुआवजे की आस

ग्राम पंचायत बरखोरहा के ग्रामीण भरत यादव ने पुलिस अधिकारियों को बताया कि तीन माह पूर्व आकाशीय बिजली से उसका मकान ध्वस्त हो गया था। इसकी सूचना दुद्धी तहसील के आला अधिकारियों को दी गई थी लेकिन, संबंधित अधिकारियों ने क्षतिग्रस्त मकान का मौका मुआयना करने के बाद भी उचित कार्यवाही नहीं की। इसकी वजह से उसे अभी तक मुआवजा नहीं मिल सका है। वह अपने परिजनों के साथ गांव के ही लोगों के यहां आश्रय लेकर रह रहा है। उसने मुआवजा दिलाए जाने की मांग की है। बिहार की सीमा को खंगाला

खलियारी : रायपुर थाना क्षेत्र के नक्सल प्रभावित गांव सांड़सोत के जंगलों को रविवार को पुलिस ने खंगाला। नक्सल विरोधी दस्ता व रायपुर थाना व सरईगाढ़ पुलिस चौकी की पुलिस पीएसी जवानों के साथ कांबिग की। जंगलों में मिले राहगीरों व चरवाहों से नक्सली चक्रमण के बारे में जानकारी ली गई। कांबिग कर वापस आ रहे जवानों ने सांड़सोत गांव में ग्रामीणों की समस्याओं को भी सुना और समाधान का भरोसा दिलाया। कांबिग में क्यूआरटी के प्रभारी निरीक्षक संतोष सिंह, चौकी प्रभारी प्रमोद यादव, थानाध्यक्ष रायपुर कमलेश पाल शामिल रहे।

chat bot
आपका साथी