कृष्णशिला ओबी कंपनी का विवाद हुआ शांत

कृष्णशिला परियोजना में कार्यरत ओबी कंपनी में स्थानीय युवको

By JagranEdited By: Publish:Sun, 05 Dec 2021 05:41 PM (IST) Updated:Sun, 05 Dec 2021 05:41 PM (IST)
कृष्णशिला ओबी कंपनी का विवाद हुआ शांत
कृष्णशिला ओबी कंपनी का विवाद हुआ शांत

जागरण संवाददाता अनपरा (सोनभद्र) : कृष्णशिला परियोजना में कार्यरत ओबी कंपनी में स्थानीय युवकों को रोजगार को लेकर गत माह से चले आ रहे विवाद का पटापेक्ष हो गया। शनिवार को क्षेत्रीय ग्राम प्रधानों ने ओबी कंपनी के कैंप पर जाकर विरोध जताया था। इस पर बीना पुलिस चौकी प्रभारी अश्वनी राय ने सभी पक्षों को रविवार को चौकी पर बुलाया। वार्ता के दौरान पूर्व में एसडीएम दुद्धी एवं सीओ पिपरी के समक्ष हुए निर्णय का पालन करने के लिए चौकी प्रभारी ने जोर दिया। इस पर सहमति बनी कि ग्राम पंचायत कोहरौल- कोहरौलिया के 25 युवकों को समायोजित किया जाएगा। इसमें 15 हेल्पर व 10 चालक होंगे।

इसी क्रम में ग्राम पंचायत बांसी, जमशिला, चंदुआर, घरसड़ी, मिसिरा के सभी ग्राम पंचायतों के पांच युवक यानि कुल 25 युवकों को समायोजित किया जाएगा। इनमे एक हेल्पर व चार चालक को काम पर रखा जाएगा। वार्ता में शामिल ओबी कंपनी के मैनेजर, कृष्णशिला परियोजना के अधिकारी समेत 6 ग्राम पंचायतों के ग्राम प्रधानों ने इस सहमति को सहर्ष स्वीकार हस्ताक्षर किए।

chat bot
आपका साथी