32 दिन बाद दुबई से गायघाट आया मजदूर का शव

जागरण संवाददाता ओबरा (सोनभद्र) बीते 13 मई को दुबई में मृत भारतीय मजदूर का शव मंगलवार

By JagranEdited By: Publish:Tue, 15 Jun 2021 08:19 PM (IST) Updated:Tue, 15 Jun 2021 08:19 PM (IST)
32 दिन बाद दुबई से गायघाट आया मजदूर का शव
32 दिन बाद दुबई से गायघाट आया मजदूर का शव

जागरण संवाददाता, ओबरा (सोनभद्र) : बीते 13 मई को दुबई में मृत भारतीय मजदूर का शव मंगलवार देर शाम उसके गांव गायघाट पहुंच गया। मंगलवार की सुबह 8.30 बजे लखनऊ एयरपोर्ट अथारिटी ने आवश्यक कोरम पूरा करने के बाद मृतक के भाई सुशील सिंह को शव सुपुर्द किया। इस दौरान पोस्टमार्टम सहित मृतक के अन्य सामन को भी सुपुर्द किया गया। मंगलवार की शाम 8.15 मिनट पर शव वाहन मृतक के गांव जुगैल थानांतर्गत ग्राम पंचायत गोठानी के गायघाट में पहुंचा। शव वाहन के पहुंचते ही माहौल गमगीन हो गया। भारी संख्या में एकत्रित ग्रामीणों के बीच परिजनों का रोना धोना शुरू हो गया। मृतक के पिता कृष्णबली सिंह सहित ज्यादातर लोग भावुक दिखाई पड़े। रात 9 बजे तक तक शव के अंतिम संस्कार की तैयारी शुरू हो गई थी। दरअसल बीते 13 मई 2021 को रमेश सिंह (45) की दुबई में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। जिसकी जानकारी साथ में काम करने गए व्यक्ति द्वारा दूरभाष से दिया गया था। घटना के बाद शव को भारत लाने के लिए परिजनों ने प्रयास शुरू किया, लेकिन प्रोरिएंट बिल्डिग कांट्रेक्टिग लिमिटेड नामक कंपनी जो रमेश को दुबई ले गयी थी उसने सहयोग करने में आनाकानी की। जिसके बाद विदेश मंत्रालय से मामले में सम्पर्क किया गया। फिर उसके बाद विदेश मंत्री को ट्विटर के माध्यम से अवगत कराया गया। उसके बाद मंत्रालय के काउंसलर सर्विस मैनेजमेंट सिस्टम (मदद) द्वारा शव को भारत लाने की सारी प्रक्रिया पूरी की गयी। मौत के 32वें दिन अंतत: रमेश सिंह का शव भारत पहुंच गया।

chat bot
आपका साथी