निजीकरण के लिए पैदा किया जा रहा कोयले का संकट: प्रमोद तिवारी

जागरण संवाददाता सोनभद्र/ओबरा कांग्रेस प्रतिज्ञा यात्रा सोमवार को जनपद में रही। इस दौरान जहां उन्होंने जिला मुख्यालय पर शक्ति प्रदर्शन किया तो वहीं ओबरा रामलीला मैदान में सभा का आयोजन किया गया। सभा को संबोधित करते हुए प्रदेश के पूर्व मंत्री व राज्यसभा सदस्य प्रमोद तिवारी ने कहा कि निजीकरण के लिए कोयला का काल्पनिक संकट पैदा किया गया है। सोनभद्र नहीं होता तो आज पूरा प्रदेश अंधेरे में होता। उन्होंने सभा में मौजूद लोगों से आह्वान किया कि अगर ओबरा और अनपरा बिजली घरों को बचाना है तो भाजपा सरकार को हटाना होगा।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 25 Oct 2021 05:54 PM (IST) Updated:Mon, 25 Oct 2021 05:58 PM (IST)
निजीकरण के लिए पैदा किया जा रहा कोयले का संकट: प्रमोद तिवारी
निजीकरण के लिए पैदा किया जा रहा कोयले का संकट: प्रमोद तिवारी

जागरण संवाददाता, सोनभद्र/ओबरा : कांग्रेस प्रतिज्ञा यात्रा सोमवार को जनपद में रही। इस दौरान जहां उन्होंने जिला मुख्यालय पर शक्ति प्रदर्शन किया तो वहीं ओबरा रामलीला मैदान में सभा का आयोजन किया गया। सभा को संबोधित करते हुए प्रदेश के पूर्व मंत्री व राज्यसभा सदस्य प्रमोद तिवारी ने कहा कि निजीकरण के लिए कोयला का काल्पनिक संकट पैदा किया गया है। सोनभद्र नहीं होता तो आज पूरा प्रदेश अंधेरे में होता। उन्होंने सभा में मौजूद लोगों से आह्वान किया कि अगर ओबरा और अनपरा बिजली घरों को बचाना है तो भाजपा सरकार को हटाना होगा। इससे पहले सुभाष तिराहे से राम मंदिर प्रांगण तक पैदल मार्च कर प्रमोद तिवारी सहित तमाम नेता पहुंचे। सभा के दौरान उन्होंने यात्रा की प्रमुख प्रतिज्ञाओं को याद दिलाते हुए कहा कि सरकार बनने के 24 घंटे के अंदर किसानो का कर्ज माफ कर दिया जाएगा। साथ ही एक माह के अंदर गेहूं व धान रु 2500 प्रति कुंतल में बिकेगा। कहा कि भाजपाई किसी के घर के सामने खड़े होने लायक नहीं रह गए हैं। सभा को राष्ट्रीय सचिव बाजीराव, विधान परिषद दल के नेता दीपक सिंह, पूर्व सांसद डा. राजेश मिश्रा, भगवती प्रसाद चौधरी, विभाकर शास्त्री आदि ने संबोधित किया। इस दौरान ईश्वरी नारायण सिंह, रामराज सिंह गोड़, बृजेश तिवारी, आशुतोष दूबे, बाबूलाल पनिका, बद्री सिंह गोड़ आदि रहे। शीतला मंदिर में किया दर्शन-पूजन

ओबरा सभा से पहले प्रतिज्ञा यात्रा राब‌र्ट्सगंज में रही। इस दौरान नगर में कांग्रस कार्यकर्ताओं ने यात्रा का स्वागत किया। यात्रा का नेतृत्व कर रहे प्रमोद तिवारी व अन्य नेताओं ने शीतला माता मंदिर में दर्शन-पूजन किया। इस मौके पर धीरज पांडेय, राजीव तिवारी, राजन दुबे, कौशलेश पाठक, अमित चौबे, आकाश वर्मा, कमलेश ओझा, अभिषेक चौबे, मुस्ताक खान, संगीता श्रीवास्तव, फरीद खान आदि रहे।

chat bot
आपका साथी