बजट में कटौती कर देश को किया जा रहा कमजोर

कांग्रेस कमेटी की बैठक राब‌र्ट्सगंज नगर स्थित चाचा नेहरु बाल उद्यान में जिलाध्यक्ष रामराज सिंह गोंड़ की अध्यक्षता में हुई। इस दौरान 14 दिसंबर को दिल्ली में भारत बचाओ रैली में पहुंचने को लेकर रणनीति बनाई गई। प्रदेश कांग्रेस कमेटी से नियुक्त प्रभारी रेखा शर्मा रमेश देव पाण्डेय डा. धीरेन्द्र पाण्डेय ने संयुक्त रुप से कहा कि देश के अंदर आर्थिक मंदी बेरोजगारी शिक्षा एवं रक्षा के बजट में कटौती कर दे।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 09 Dec 2019 07:30 PM (IST) Updated:Mon, 09 Dec 2019 09:45 PM (IST)
बजट में कटौती कर देश को किया जा रहा कमजोर
बजट में कटौती कर देश को किया जा रहा कमजोर

जासं, सोनभद्र : कांग्रेस कमेटी की बैठक राब‌र्ट्सगंज नगर स्थित चाचा नेहरू बाल उद्यान में जिलाध्यक्ष रामराज सिंह गोंड़ की अध्यक्षता में हुई। इस दौरान 14 दिसंबर को दिल्ली में भारत बचाओ रैली में पहुंचने को लेकर रणनीति बनाई गई। प्रदेश कांग्रेस कमेटी से नियुक्त प्रभारी रेखा शर्मा, रमेश देव पाण्डेय, डा. धीरेन्द्र पाण्डेय ने संयुक्त रूप से कहा कि देश के अंदर आर्थिक मंदी, बेरोजगारी, शिक्षा एवं रक्षा के बजट में कटौती कर देश को कमजोर किया जा रहा है।

वक्ताओं ने कहा कि 14 दिसम्बर को दिल्ली में होने वाली देश बचाओ महारैली को सफल बनाने के लिए जनपद के हजारों की संख्या में कार्यकर्ता विभिन्न संसाधनों के माध्यम से दिल्ली पहुंचेंगे। बैठक में पहुंची सेवा समाप्त होने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस प्रभारी को अपनी समस्याओं से अवगत काया। कहा कि जिला कार्यक्रम अधिकारी द्वारा बिना जांच किये ही कार्रवाई की गई है। इसपर रेखा शर्मा ने जिलाधिकारी का ध्यान आकृष्ट कराते हुए पुन: एक समिति बनाकर जांच करायी जाने की मांग किया। इस मौके पर नामवर सिंह कुशवाहा, लवकुश प्रसाद केसरी, कौसलेस पाठक, निवर्तमान महामंत्री अरविद कुमार सिंह, कन्हैया पाण्डेय, महिला जिलाध्यक्ष सोनी गुप्ता, सुशील पाठक, पीसीसी नूरुद्दीनआदि रहे।

प्रधानाध्यापक को दी हिदायत

जासं, सोनभद्र : जिलाधिकारी एस राजलिगम ने परिषदीय विद्यालय अंग्रेजी माध्यम प्राइमरी स्कूल मुसही-चरका टोला का औचक निरीक्षण किया। गैस सिलिंडर की बजाय लकड़ी पर खाना बनता देख डीएम ने नाराजगी जाहिर की। मध्यान्ह भोजन में तैयार रोटी-सब्जी को डीएम ने खुद खाकर गुणवत्ता की परख की। यहां तैनात 10 अध्यापक में विमला शर्मा मौजूद नहीं थी। बताया गया कि उन्हें खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय राब‌र्ट्सगंज से संबद्ध किया गया है। डीएम ने बच्चों से कई सवाल कर शिक्षा की गुणवत्ता को भी जाना। उन्होंने प्रधानाध्यापक को दायित्वबोध कराते हुए मीनू के अनुसार मध्याह्न भोजन उपलब्ध कराने के लिए हिदायत दी।

chat bot
आपका साथी