प्रभारी मंत्री ने गिनाईं प्रदेश सरकार की साढ़े चार वर्ष की उपलब्धियां

जागरण संवाददाता सोनभद्र प्रदेश की कई महत्वपूर्ण योजनाओं ने देश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। मिशन शक्ति के तहत नारी सुरक्षा नारी सम्मान नारी स्वावलंबन के लिए प्रदेश सरकार ने कई ठोस कदम उठाए हैं। मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना बेटी-बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना इसका उदाहरण है। मिशन रोजगार के तहत युवाओं को एक जनपद एक उत्पाद योजना से लाभान्वित किया जा रहा है। यह बातें रविवार को कलेक्ट्रेट मीटिग हाल में आयोजित पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए प्रभारी मंत्री डा. सतीश चंद्र द्विवेदी ने कही। श्री द्विवेदी इस दौरान प्रदेश सरकार के साढ़े चार वर्ष के कार्यकाल में हुए कार्यों का लेखाजोखा रख रहे थे। उन्होंने बताया कि एक करोड़ 50 लाख से अधिक श्रमिकों को मनरेगा योजनांतर्गत रोजगार उपलब्ध कराया गया। 10 लाख स्वयं सहायता समूह के माध्यम से एक करोड़ महिलाओं को जोड़ा गया है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 20 Sep 2021 12:42 AM (IST) Updated:Mon, 20 Sep 2021 12:42 AM (IST)
प्रभारी मंत्री ने गिनाईं प्रदेश सरकार की साढ़े चार वर्ष की उपलब्धियां
प्रभारी मंत्री ने गिनाईं प्रदेश सरकार की साढ़े चार वर्ष की उपलब्धियां

जागरण संवाददाता, सोनभद्र : प्रदेश की कई महत्वपूर्ण योजनाओं ने देश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। मिशन शक्ति के तहत नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, नारी स्वावलंबन के लिए प्रदेश सरकार ने कई ठोस कदम उठाए हैं। मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, बेटी-बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना इसका उदाहरण है। मिशन रोजगार के तहत युवाओं को एक जनपद, एक उत्पाद योजना से लाभान्वित किया जा रहा है। यह बातें रविवार को कलेक्ट्रेट मीटिग हाल में आयोजित पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए प्रभारी मंत्री डा. सतीश चंद्र द्विवेदी ने कही। श्री द्विवेदी इस दौरान प्रदेश सरकार के साढ़े चार वर्ष के कार्यकाल में हुए कार्यों का लेखाजोखा रख रहे थे। उन्होंने बताया कि एक करोड़ 50 लाख से अधिक श्रमिकों को मनरेगा योजनांतर्गत रोजगार उपलब्ध कराया गया। 10 लाख स्वयं सहायता समूह के माध्यम से एक करोड़ महिलाओं को जोड़ा गया है। इसके अलावा उन्हें गांवों में सामुदायिक शौचालयों में सफाई कर्मी के रूप में चयनित भी किया गया है। प्रधानमंत्री आवास योजना में 42 लाख से अधिक आवासों के निर्माण का कार्य कराया गया। मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास के तहत एक लाख आठ हजार 495 आवासों के निर्माण के कार्य किया गया। स्मार्ट सिटी योजनांतर्गत प्रदेश के कई जनपदों का विकास जारी है। प्रदेश में गोरखपुर एवं रायबरेली में एम्स का संचालन, प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना, आयुष्मान भारत में 6 करोड़ 47 लाख लोगों का बीमा कवर, लखनऊ में अटल बिहारी चिकित्सा विश्व विद्यालय के निर्माण कार्य किया जा रहा है। मुख्यमंत्री का यह सपना है कि प्रदेश के हर प्रत्येक जनपद में राजकीय मेडिकल कालेज की स्थापना हो। इस कार्य को प्राथमिकता के आधार पर किया जा रहा है। मंत्री ने कहा कि अयोध्या में रामजन्म भूमि स्थल पर भव्य मंदिर निर्माण इतिहास के स्वर्णिम अक्षरों में दर्ज किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी