आसमान में बादलों को देख सहमे अन्नदाता

जागरण संवाददाता सोनभद्र एक बार फिर से मौसम ने करवट बदली है। रविवार को आसमान में बादल।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 03 Jan 2021 05:14 PM (IST) Updated:Sun, 03 Jan 2021 09:50 PM (IST)
आसमान में बादलों को देख सहमे अन्नदाता
आसमान में बादलों को देख सहमे अन्नदाता

जागरण संवाददाता, सोनभद्र : एक बार फिर से मौसम ने करवट बदली है। रविवार को आसमान में बादलों ने अपना डेरा जमा लिया, इससे बारिश को लेकर किसान परेशान दिखे। वहीं बर्फिली हवा ने गलन को बढ़ा दिया। इससे लोग ठिठुरने को विवश हो गए। पूरे दिन बदली ने धूप पर कब्जा जमाए रखा। कृषि विभाग के अनुसार अगर बारिश हुई तो गेहूं के लिए तो फायदेमंद होगा लेकिन, दलहनी व तिलहनी की फसल इससे काफी प्रभावित होगी। अभी बहुत से किसानों का धान खलिहानों में है अगर बारिश हुई तो उनकी फसलें बर्बाद हो जाएगी।

शनिवार की शाम से मौसम बदलना शुरू हुआ। रविवार की सुबह बदली और धुंध ने सर्दी को और बढ़ा दिया। दिन में एक-दो बार धूप निकली पर राहत नहीं मिली। ठंड से बचाव के लिए अलाव व गर्म कपड़े ही लोगों का सहारा रहे। सोनांचल में जनवरी का प्रारंभ दिसंबर से कम नहीं है। न्यूनतम पारा हर रोज गोते लगा रहा है। साल का पहला दिन का मौसम ठीक रह रहा लेकिन, उसके बाद फिर से आसमान में बादलों के डेरा जमाने से ठंड की वापसी हो गई। रविवार को जिले का अधिकतम तापमान 22.5 व न्यूनतम तापमान 7.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कृषि विभाग के मौसम विशेषज्ञ विनीत कुमार यादव ने बताया कि अभी दो दिनों तक आसमान में बदली छायी रहेगी। उत्तर-पूर्वी हवा चलेगी और बूंदाबादी भी हो सकती है।

गरीब व असहायों में बांटा कंबल

डाला (सोनभद्र) : आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र के नौटोलिया में कौशल राय ने रविवार को गरीब, विधवा, दिव्यांग व वृद्धों में कंबल का वितरण किया। मुख्य अतिथि चौकी प्रभारी एसके सोनकर ने कहा कि इस तरह के कार्य सभी सक्षम लोगों को करना चाहिए। ठंड में गरीबों को कंबल वितरण करना बड़ा ही नेक कार्य है। इसमें मनीशंकर राय, हरीशंकर राय, हरेंद्र पासवान, संतोष राय आदि रहे।

chat bot
आपका साथी